धाकड़ एकेडमी में जमी तेजास्थली की जोरदार धाक
जिला स्तरीय अंडर 23 वर्षीय पुरुष एवं महिला एथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन
मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। जिला एथलेटिक संघ नागौर के तत्वावधान में धाकड़ एकेडमी जैतारण रोड़ मेड़ता सिटी के खेल मैदान पर नागौर जिला स्तरीय अंडर 23 वर्षीय पुरुष एवं महिला एथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें वीर तेजा महिला महाविद्यालय तेजास्थली की 8 खिलाड़ियों ने भाग लिया। टीम मैनेजर नीरु ओझा व राद्येश्याम सोनी ने बताया कि तेजास्थली की छात्राओं ने 1 गोल्ड 7 सिल्वर 2 ब्रोंज हासिल किये। इनमें वसुन्धरा ने हेमर थ्रो व सॉटपुट में द्वितीय स्थान, सरोज ने 400 मी. हेडल में प्रथम व 100 मीटर में तृतीय, प्रियंका 20 किमी वॉक व 5 किमी दौड़ में द्वितीय स्थान, सुमन हेमर थ्रो व जेवलियन थ्रो में द्वितीय, नीतु बेडा तश्तरी में तृतीय व कविता त्रिकूद में द्वितीय स्थान पर रही। छात्राओं द्वारा अर्जित इस उपलब्धि पर पुरस्कृत छात्राओं का कुमकुम-तिलक व गाजे-बाजे के साथ भावभीना स्वागत किया गया। इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष सी.आर. चौधरी, प्रशासक उषा चौधरी ने खिलाड़ियों को बधाई दी तथा राष्ट्रीय स्तर पर संस्थान का नाम उजागर करने की कामना की। निदेशक जे. ले. शर्मा, शिलादत्ता व गीता सिंह ने खिलाड़ियों को शुभाशीष एवं उनके माता-पिता को सादर अभिनन्दन एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।







