विशेष जड़ी-बूटियों से यज्ञ कर लम्पी के निराकरण का प्रयास,

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

विश्व की समस्याओं का समाधान केवल वेद प्रचार से ही संभव- सांसद स्वामी सुमेधानंद

विशेष जड़ी-बूटियों से यज्ञ कर लम्पी के निराकरण का प्रयास

कुचेरा (रिपोटर मेहबूब खोखर)। परोपकारिणी सभा अजमेर व आर्य उपप्रतिनिधि सभा नागौर के संयुक्त तत्वावधान में चलाए जा रहे ‘वेद प्रचार यात्रा’ अभियान के तहत कुचेरा के माली समाज भवन में आयोजित कार्यक्रम में सीकर के सांसद स्वामी सुमेधानन्द सरस्वती का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सांसद स्वामी सुमेधानंद ने वेद के प्रचार प्रसार को गति देने के लिए वैदिक संस्कृति को अपनाने, घर-घर यज्ञ करने पर बल दिया तथा कहा कि वर्तमान में वैश्विक समस्याओं का समाधान केवल वेदों की शिक्षा के प्रचार प्रसार द्वारा ही सम्भव है।

स्कार्यक्रम में सांसद स्वामी सुमेधानंद ने अपने उद्बोधन में वेद के प्रचार प्रसार को गति देने के लिए वैदिक संस्कृति को अपनाने, घर-घर यज्ञ करने की बात कही।उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक समस्याओं का समाधान वेदों की शिक्षा के प्रचार प्रसार द्वारा ही सम्भव है।स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने युवा गौ सेवा समिति के कार्यकर्ताओं व कानाराम पालियाल खिंवसर का माला पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने युवा गौ सेवा समिति के कार्यकर्ताओं व कानाराम पालियाल खींवसर का माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही गौवंश में फैली लंपी नामक महामारी के निवारण के लिए विशेष जड़ी-बूटियों से निर्मित हवन-सामग्री से यज्ञ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में आचार्य रविशंकर, वेदपाल, देवेंद्र शास्त्री, यशमुनि, आर्य समाज जोधपुर से सेवाराम, हेमसिंह, आर्य समाज नागौर से सीताराम, मोहनराम पंवार, आर्य समाज मेड़ता सिटी से जवाहरलाल, आर्य समाज कुचेरा के गजेंद्र सिंह परिहार, रामेश्वर लाल, श्रवणराम, रूप किशोर और मनोहर लाल माली, नरेंद्र भार्गव, लक्ष्मण सैन, हेमंत कुमार व युवा गौ सेवा समिति के नवीन भाटी शामिल रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के रेलवे स्टेशन पर मचा भारी हंगामा, रेलवे के बुकिंग क्लर्क व वाणिज्य अधीक्षक ने टिकट बुकिंग ठेकेदार को बुरी तरह पीटा, उसे किया लहूलुहान, रुपए छीने और बिखेरे, जातिसूचक अपशब्द व गंदी गालियां बरसाई, क्लर्क व वाणिज्य अधीक्षक के ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में होने का आरोप, जीआरपी मौके पर पहुंची, रिपोर्ट लेकर मामले की जांच में जुटी

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now