नन्हें-मुन्नों के साथ साझा किया अपना जन्मदिन, खुशियां बांटी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नन्हें-मुन्नों के साथ साझा किया अपना जन्मदिन, खुशियां बांटी

कुचेरा (रिपोर्टर महबूब खोखर)। सर्वोदय इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल मूण्डवा में अध्ययनरत एक बेटी ने अनोखी पहल करते हुए अपने जन्मदिन को नन्हें-मुन्नों के साथ साझा किया। इस अवसर पर उसने मारवाड़ मूण्डवा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नंबर 3 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को फलों का वितरण किया। दिनेश मुंडेल ने बताया कि सनाया के पिता सद्दाम खोखर ने यह अच्छी पहल की है। इससे सभी विद्यार्थियों को खुशी मिली। सद्दाम खोखर ने कहा है कि वे आगे भी इसी तरह सादगी पूर्ण जन्मदिन मनायेंगे । इस अवसर पर दिनेश मुंडेल, दुर्गाराम डुडी, लाडमोहम्मद खोखर, सद्दाम खोखर सहित विद्यालय का स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नशाखोरी को सरकारी अधिकारियों का बढ़ावा, मिलीभगत से मिल जाता है चढावा, अब कौन बोलेगा इन पर धावा, लाडनूं के जोधां का बास में शराब के अवैध विक्रय पर किसी का कोई अंकुश नहीं, शरीफ लोगों के घरों के दरवाजे खटखटाते हैं आधी रात को शराबी

लाडनूं में आए तेज सूंटे ने अनेक पेड़ उखाड़े और बिजली के खंभों व तारों को तोड़ा, अंधेरे में डूबा पूरा शहर, गुल हुई बिजली को दुरुस्त करने में बारिश, आंधी और अंधेरे के बावजूद जुटे रहे विद्युतकर्मी

शहर चुनें

Follow Us Now