गरीबों की मदद करते हुए नेकी के रास्ते पर चलें- मौलाना फैजानी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गरीबों की मदद करते हुए नेकी के रास्ते पर चलें- मौलाना फैजानी

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर गांव रूण के इंदिरा कॉलोनी के रजा चौक में शुक्रवार देर शाम को महफिले मिलाद के कार्यक्रम का आयोजन रखा गया, जिसमें कुम्हारी से आए मौलाना इरफ़ान फ़ैजानी ने कहा कि ग़रीबों की मदद करो, नेक रास्ते पर चलो। अल्लाह को सबसे ज्यादा पसंद नेकी करना है। अपने आस-पड़ोस में जो भी गरीब हैं, चाहे वह किसी भी मजहब का हो, उसकी मदद करते रहना चाहिए। उन्होंने वर्तमान दौर में शिक्षा के महत्व को बताया और कहा कि जब तक शिक्षा हासिल नहीं करोगे, तब तक दुनिया में कुछ भी हासिल नहीं कर पाओगे। पढ़े-लिखे व्यक्ति और अनपढ़ व्यक्ति में फर्क समझ सकते हैं। आज के जमाने में दीनी दुनिया की तालीम ज़रूर लेवे। आगे उन्होंने कहा कि जिस समाज का युवा वर्ग में बुराइयों को दूर करने की ठान लेता है, वह समाज निश्चित ही आगे बढ़ जाता है। कार्यक्रम में नात खां नोशाद आलम ने ‘मेरी निगाहो में जचता नहीं कोई ए मेरे सरकार’ के अलावा एक से बढ़कर एक नातें नबी गा कर माहौल को नूरानी बना दिया। इस मौके पर मौलाना जावेद आलम, मौलाना रफ़ीक, मौलाना अबरार, मौलाना राशिद और
मौलाना इकराम सहित काफी संख्या में कॉलोनी वासी उपस्थित थे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर उपखण्ड अधिकारी ममता लहुआ ने किया शहर के जलभराव के संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण, बस स्टेंड, डम्पिंग यार्ड, स्टेडियम, खानपुर के रेलवे पुलिया सहित विभिन्न स्थलों के निरीक्षण के दौरान दिए अधिकारियों कोआवश्यक दिशा-निर्देश

पूजा-अर्चना और आरती के साथ विशेष मंत्रोच्चार से रिझाया इंद्र देव को, लाडनूं के श्री मुरली मनोहर मंदिर में इंद्र देव की विशेष पूजा का उपखंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ भाजपा कार्यकर्ता और जन प्रतिनिधियों ने मिलकर किया पूजन-अर्चन

शहर चुनें

Follow Us Now