रूण गांव में ईद मिलाद उल नबी पर आयोज्य रक्तदान शिविर में सर्व समाज करेंगे रक्तदान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

रूण गांव में ईद मिलाद उल नबी पर आयोज्य रक्तदान शिविर में सर्व समाज करेंगे रक्तदान

मूण्डवा (लाडमोहम्मद खोखर)। पंचायत समिति मुंडवा के गांव रूण में रविवार को ईद मिलाद उल नबी के अवसर पर सर्व समाज द्वारा रक्तदान किया जायेगा। आयोजकों ने बताया कि जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सालय नागौर की टीम सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक राजकीय अस्पताल में रहेगी। मुस्लिम समाज के युवाओं ने पहल करते हुए सर्व समाज के युवाओं से तन मन धन की अपील सोशल मीडिया के माध्यम से की और देखते ही देखते सैकड़ों युवा रक्तदान करने और अपनी ओर से आर्थिक मदद करने के लिए तैयार हो गए। इसी प्रकार नागौर की खिदमत ए खल्क विकास समिति भी इस शिविर में सहयोग कर रही है और रक्त दानदाताओं को अपनी ओर से प्रशंसा पत्र देगी। राजकीय चिकित्सालय रूण के प्रभारी डॉ. राजकुमार अधिकारी ने बताया इस दौरान युवाओं द्वारा गांव में जगह-जगह बैनर लगाए गए हैं और सोशल मीडिया पर प्रचार करके रक्तवीरों को जोड़ा जा रहा है, वहीं शनिवार देर शाम तक अस्पताल के कार्मिक और कार्यकर्ता व्यवस्था बनाने में लगे हुए नजर आ रहे थे।

 


 

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now