रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न, राका बुल्स सुतोद विजेता व डाबड़ी उपविजेता रही

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न, राका बुल्स सुतोद विजेता व डाबड़ी उपविजेता रही

लाडनूं। तहसील के ग्राम डाबडी में स्व. जयसिंह जोधा की स्मृति में प्रथम रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता का समापन समारोह पूर्वक किया गया। प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने भाग लिया। फ़ाइनल मुक़ाबले में राका बुल्स सुटोद टीम विजेता रही और डाबडी टीम उपविजेता रही। रेफरी नरेंद्र सिंह और अर्जुन सिंह ने कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न करवाई। समापन समारोह के मुख्य अतिथि युवा नेता आलोक घिंटाला थे। उन्होंने खेल को सभी विचारधारा से हट कर भाईचारा बनाकर खेलने के लिए प्रेरित किया। समारोह के विशिष्ठ अतिथियों में श्याम सुंदर सोनी, हनुमान सिंह, भंवर सिंह, खींव सिंह व मूलाराम बीट अधिकारी थे। कार्यक्रम का संचालन दौलत सिंह ने किया। आयोजक कर्ता लोकेंद्र सिंह, इंदरचंद स्वामी, भरत सिंह राकेश मेघवाल, कार्यकर्ता युवराज, राज्यपाल विजय, हनी, हिम्मत, अजय, महावीर, राहुल, जयदीप व समस्त ग्रामवासी इस अवसर पर मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now