युवा युग प्रो. रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न, विजेता रही रिडमलास और उपविजेता मीठड़ी मारवाड़ टीम रही

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

युवा युग प्रो. रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न, विजेता रही रिडमलास और उपविजेता मीठड़ी मारवाड़ टीम रही

लाडनूं। युवा मंच मीठड़ी मारवाड़ द्वारा आयोजित रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजेता रही टीम रिडमलास और उप विजेता रही मीठड़ी मारवाड़ टीम को क्रमशः पुरस्कार स्वरूप 11000 रूपए नकद और ट्राफी तथा 5100 रूपए नकद और ट्राफी प्रदान करके सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भगवानी राम बाजारी थे। विशिष्ट अतिथियों में ओम साहू, चंद्राराम मेहरा, हाजी आसिफ खान लाडनूं, हरदयाल सिंह, गुलशेर खान एडवोकेट, माया स्वामी, छात्रसंघ डीडवाना के अध्यक्ष मुकेश खीचड़ रहे।इस मौके पर मुख्य अतिथि बाजारी ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलकर समाज को अच्छा संदेश देना चाहिए। व्याख्याता चंद्राराम मेहरा ने कहा कि खेल से अनुशासन, प्रेम और भाईचारे की भावना का संचार होता है।कार्यक्रम में ग्रामीण, खेल प्रेमी और बच्चे मौजूद रहे। इस अवसर पर गत दिनों राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों में ब्लॉक स्तर पर टेनिस बॉल क्रिकेट में विजेता रही मीठड़ी मारवाड़ टीम का भी सम्मान प्रशस्ति पत्र और माल्यार्पण द्वारा युवा मंच द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन और प्रबंध मुस्तफा खान मीठड़ी द्वारा किया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now