कपड़े खरीदने के लिए बाजार गई विवाहिता अपने एक वर्षीय पुत्र के साथ लापता हुई

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कपड़े खरीदने के लिए बाजार गई विवाहिता अपने एक वर्षीय पुत्र के साथ लापता हुई

रतनगढ़। अपने पुत्र के साथ बाजार गई विवाहिता युवती के गायब होने का एक मामला पुलिस ने दर्ज किया है। यह 20 वर्षीया युवती पड़िहारा में अपने एक साल के पुत्र को साथ लेकर बाजार गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी और उसका कोई अता-पता भी नहीं लगा। पुलिस ने इस विवाहिता के लापता की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस के अनुसार पड़िहारा के एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दी कि उसकी बेटी की शादी गोपालसर, बीकानेर के एक युवक के साथ की थी। उसकी बेटी एक महीने से पीहर पड़िहारा में ही थी। बुधवार को उसकी बेटी अपने एक साल के बेटे को साथ लेकर बाजार से कपड़े लाने का कहकर गई थी, जो वापस नहीं लौटी। बेटी का मोबाइल भी बंद आ रहा है। तलाश करने के बाद भी बेटी का कोई सुराग नहीं लगा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now