पानी निकालते समय कुंड में गिर कर बुजुर्ग की मौत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पानी निकालते समय कुंड में गिर कर बुजुर्ग की मौत

सुजानगढ़। तहसील के गणोड़ा में एक बुजुर्ग की कुंड में गिर कर मौत हो गई। गणोड़ा के आसलाणी जोहड़ा स्थित एक खेत में यह कुंड बनी हुई थी। वृद्ध इस कुंड से पानी निकाल रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह कुंड में जा गिरा। कुंड में पानी ज्यादा होने के कारण वह डूब कर मौत का शिकार हो गया। मृतक वृद्ध के शव को पुलिस की मदद से कुंड से निकालकर राजकीय अस्पताल सुजानगढ़ की मोर्चरी में रखवाया। जहां पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सदर थाने के एएसआई तनसुखराम नैण ने बताया कि मृतक के बड़े भाई सोहनराम ने रिपोर्ट दी है कि भाई लालाराम (61) पुत्र डालूराम मेघवाल खेत में काम कर रहा था। वहां खेत में बने कुंड में वह पानी लेने गया, तो वहां उसका पैर फिसल गया और कुंड में पानी ज्यादा होने से वह कुंड में डूब गया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सबसे बड़ी ज्वलंत समस्या-  एक बार फिर आग की लपटों और जहरीले धुएं से घिरा लाडनूं का डम्पिंग यार्ड, लोगों की बढी परेशानियां, दमकल टीम आकर बार-बार आग तो बुझा देती है, लेकिन पीड़ित लोगों की कौन सुध लेगा? डम्पिंग यार्ड से उपजी समस्याओं से कब मिलेगी लाडनूं को निजात

राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, डीडवाना-कुचामन सहित राज्य के 9 जिलों में हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, बीट पुलिसिंग को और प्रभावी एवं तकनीक आधारित बनाने के लिए राजस्थान पुलिस एवं BPR&D के मध्य हुआ एमओयू, BPR&D देगा विशेषज्ञ मार्गदर्शन, प्रशिक्षण सामग्री एवं क्रियान्वयन का ढांचा; परिचालन जिम्मेदारी राजस्थान पुलिस की

लोगों के घरों में गंदे व बदबूदार पानी की सप्लाई, दु:खी लोगों की समस्या का जन-नेता फुले खां हाथीखानी ने लिया संज्ञान, रुडीप और जलदाय विभाग के अधिकारियों को किया मौके पर एकत्र और समाधान नहीं होने तक संघर्ष जारी रखने का किया ऐलान

भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद पुष्प जैन का स्थानीय भाजपा नेताओं ने किया लाडनूं में स्वागत, जैन अपनी संस्था द्वारा लाडनूं के जैन विश्व भारती में 17 दिसम्बर को लगाएंगे विशाल दिव्यांग रोजगार प्रशिक्षण शिविर, किया परामर्श

शहर चुनें

Follow Us Now