सेवा भारती समिति द्वारा किया गया संस्कार केंद्र का शुभारंभ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सेवा भारती समिति द्वारा किया गया संस्कार केंद्र का शुभारंभ

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। सेवा भारती समिति नागौर द्वारा मूंडवा के वार्ड नंबर 13 नायक बस्ती में बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा एवं संस्कार देने हेतु संस्कार केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रांत सेवा प्रमुख नटवर राज ने सेवा भारती की गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम को मनोहर सिंह राठौड़ तथा अमर सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रांत के सेवा प्रमुख नटवरराज के अलावा सेवा भारती के प्रांत सहमंत्री मनोहर सिंह राठौड़, प्रांत आयाम प्रमुख पुरुषोत्तम राजवंशी, जिला अध्यक्ष रामकुमार भाटी, जिला मंत्री हरिकिशन टाक और वार्ड नंबर 13 के पार्षद प्रतिनिधि हीरालाल नायक व केंद्र संचालक सुनील नायक सहित बस्ती के अनेक गणमान्य बंधु भगिनी एवं भैया बहन उपस्थित रहे।
इसी प्रकार सेवा भारती समिति नागौर द्वारा खींवसर तहसील के कुड़छी गांव में विपत्तिग्रस्त बावरी परिवार को खाद्य सामग्री प्रदान की गई। इस मौके पर जिला सह कार्यवाह दिलीप कुमार, बाबू नाथ पांचला, सेवा भारती के पुरुषोत्तम राजवंशी, नटवर राज, जिलाध्यक्ष राम कुमार भाटी तथा हीरालाल गोदारा आदि मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

तीन दिनों में पुलिस करेगी सरफराज हत्याकांड के मुख्य आरोपी अरबाज को गिरफ्तार, अब तक 4 जनों को किया डिटेन, मृतक का शव तीसरे दिन सौंपा परिजनों को, आश्वासन के बाद हटाया धरना, गुरुवार रात को चाकू मारकर की थी सरफराज की हत्या

लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे, पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

शहर चुनें

Follow Us Now