सरदारशहर के व्यापार व उद्योग संघ के अध्यक्ष के साथ नौकर ने किया विश्वासघात, 10 लाख रुपए लेकर हुआ फरार, गाड़ी को चाबी सहित गली में छोड़ा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सरदारशहर के व्यापार व उद्योग संघ के अध्यक्ष के साथ नौकर ने किया विश्वासघात,

10 लाख रुपए लेकर हुआ फरार, गाड़ी को चाबी सहित गली में छोड़ा

सरदारशहर। सरदारशहर के व्यापार एवं उद्योग संघ के अध्यक्ष से उनके ही नौकर ने ही विश्वासघात करते हुए 10 लाख रुपए लेकर फरार हो गया। व्यापार एवं उद्योग संघ के अध्यक्ष शिवरतन सर्राफ ने सरदारशहर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है कि मेरी कृषि उपज मंडी सरदारशहर में सर्राफ ट्रेडिंग कंपनी के नाम से 8 नंबर आढ़त की दुकान है। मेरी दुकान पर वार्ड 11 निवासी सार्दुलसिंह पुत्र महेंद्रसिंह राजपूत उम्र 21 साल नौकर के रूप में काम करता था। शार्दुलसिंह मेरी दुकान से पेमेंट को लाना व जमा करवाने तथा अन्य जो भी कार्य दुकान के लेनदेन के संबंध में होते थे, वह करता था। सादुलसिंह पिछले करीब पांच-छह महीने से मेरे पास नौकरी कर रहा था। 12 अक्टूबर बुधवार को दिन के 3 बजे के मैंने शार्दुलसिंह को आसपास बालाजी ट्रांसपोर्ट कंपनी से 10 लाख रुपए लेने के लिए भेजा था। वहां पर मेरे फोन पर बात करवाने के बाद शार्दुलसिंह को 10 लाख रुपए का पेमेंट कर दिया गया, लेकिन सादुलसिंह 10 लाख रुपए लेकर दुकान पर नहीं लौटा। काफी देर तक नहीं आने पर उसके फोन पर संपर्क किया, तो उसका फोन बंद आया। उसके पास मेरे दोस्त की गाड़ी थी, जिसे उसने रास्ते में बधानिया हॉस्पिटल के पीछे की गली में खड़ी कर दी और चाबी गाड़ी में छोड़कर फरार हो गया। तलाश करने पर गाड़ी मिल गई। लेकिन सार्दुलसिंह का 10 लाख रुपयों सहित तलाशी के बावजूद कोई पता नहीं लग पाया।

पुलिस ने इस रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज करके फरार नौकर की तलाश शुरू कर दी है। शिवरतन सर्राफ ने बताया कि बुधवार को उसेे 10 लाख रुपये बैंक में जमा करवाने थे, तो किशोरजी मास्टर के बालाजी ट्रांसपोर्ट पर नौकर सार्दुलसिंह को पैसे लेने के लिए भेजा था, वहां से वह पैसे लेकर वापस नहीं आया। संदेह है कि नौकर सार्दुलसिंह अपने एक दोस्त के साथ ये पैसे लेकर फरार हो गया। नौकर सार्दुलसिंह पहले भी पैसे का लेनदेन करता आया था, इसलिए उस पर भरोसा था, लेकिन शायद उसके साथ वाले ने उसेे गुमराह करके पैसे लेकर फरार हो गया। उसका वह दोस्त भी नहीं मिल पाया है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे, पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

सुजला तिराहे पर हुई चाकूबाजी और मर्डर मामले में परिजन और समाज के लोग हत्यारों की गिरफ्तारी पर अड़े, पुलिस ने दो नाबालिगों को लिया पूछताछ के लिए हिरासत में, लाडनूं के राजकीय अस्पताल में मोर्चरी के समक्ष धरना-प्रदर्शन जारी, ज्ञापन सौंप कर दिया अपना मांगपत्र, हत्यारों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज

लाडनूं-डीडवाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस-गोदारा गैंग के 3 गुर्गे लाडनूं से गिरफ्तार, संगठित अपराध पर लगेगी लगाम, रोहित गोदारा, वीरेन्द्र चारण व राहुल रणाउ एवं उनकी गैंग के सदस्यों के विरुद्ध पुलिस थाना कुचामनसिटी, मकराना, परबतसर एवं लाडनूं में पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज

शहर चुनें

Follow Us Now