छात्र दिवस के रूप में मनाया डा. एपीजे कलाम का जन्मदिन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

छात्र दिवस के रूप में मनाया डा. एपीजे कलाम का जन्मदिन

लाडनूं। जैन विश्वभारती संस्थान में संचालित आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मदिन पर छात्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. आनंदप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि डॉ. कलाम एक ऐसी शख्सियत थे, जिनका जीवन सादगीपूर्ण होने के साथ ही उच्च स्तरीय दृष्टिकोण एवं चिंतन से युक्त भी था। उन्होंने कहा कि डा. ए.पी.जे.अब्दुल कलाम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व इस दिशा में सटीक उदाहरण है कि जीवन में विपरीत परिस्थितियों तथा असफलताओं के बावजूद भी सफलता प्राप्त करने का दृढ़ निश्चय मनुष्य को श्रेष्ठ एवं उच्च बनाता है और लक्ष्य प्राप्ति में सहायक प्रेरक बनता है। प्रो. त्रिपाठी ने छात्राओं को प्रेरित किया कि वे अपने जीवन में उनके आदर्शों पर चलने का प्रयास करें। कार्यक्रम का संचालन सहायक आचार्य डॉ. बलबीर सिंह ने किया। कार्यक्रम में संकाय सदस्य प्रो.रेखा तिवारी, डॉ. प्रगति भटनागर, श्वेता खटेड़, अभिषेक शर्मा, प्रेयस सोनी, तनिष्का शर्मा, घासीलाल शर्मा, देशना चारण आदि एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लोगों को काम के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़े, सभी विभाग त्वरित कार्रवाई कर लोगों को राहत पहुंचाएं- करणीसिंह, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह ने किया शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण, जनसुनवाई की, ईओ बोले- स्ट्रीट लाइटों के दुरुस्तीकरण और मानसून तैयारी में नालों की निरन्तर सफाई एवं जल निकासी की जा रही है सुनिश्चित

शहर चुनें

Follow Us Now