क्षेत्र के विकास के लिए कोई कसर नहीं रहने देंगे- विधायक मुकेश भाकर, 36 लाख की लागत के मालगांव के पंचायत भवन का विधायक ने किया लोकार्पण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

क्षेत्र के विकास के लिए कोई कसर नहीं रहने देंगे- विधायक मुकेश भाकर,

36 लाख की लागत के मालगांव के पंचायत भवन का विधायक ने किया लोकार्पण

लाडनूं। पंचायत समिति के अन्तर्गत नवसृजित ग्राम पंचायत मालगांव के नवनिर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण विधायक मुकेश भाकर ने शनिवार को किया। कुछ माह पहले ही तैयार इस भवन पर पंचायत राज विभाग द्वारा 34 लाख 58 हजार रूपयों की लागत आई है। यह नवनिर्मत भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त है। इसमें चार कमरे व एक बड़ा हॉल बनाया गया है। पंचायत समिति ने कासनिया की अध्यक्षता में आयोजित लोकार्पण समारोह में विधायक मुकेश भाकर ने कहा कि इस नई ग्राम पंचायत का सृजन इस क्षेत्र के संतुलित विकास के उद्देश्य से किया गया। इसके लिए क्षेत्र के लोगों की मांग भी थी। ग्राम पंचायत का नया भवन बनने से सभी ग्रामीणों और किसानों, महिलाओं को सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा लाडनूं क्षेत्र में करवाए गए विकास के कामों की जानकारी देते हुए पुलिस विभाग का डिप्टी ऑफिस स्वीकृत होने के बारे में बताया तथा कहा कि एक-दो दिन में ही नए वृताधिकारी यहां ज्वाइन कर लेंगे। इससे अब इस क्षेत्र के लोगों को डिप्टी स्तर के किसी भी कार्य के लिए डीडवाना जाने की परेशानी से निजात मिलेगी। विधायक ने बताया कि लाडनूं में कृषि मंडी ओर बालिका छात्रावास का कार्य भी जल्द पूर्ण हो जाएगा। क्षेत्र के विकास के लिए वे अपनी तरफ से कोई कसर नहीं रहने देंगे।

जीएसएस पर दो फीडर बनाए जाने की मांग

लोकार्पण समारोह के दौरान ग्रामीणों ने विद्युत निगम के जीएसएस पर 2 फिडर बनाने की मांग की। जिस पर विधायक ने निम्बी जोधा सहायक अभियंता नत्थूराम सीवर को इस संबंध में रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए। इस मौके पर ग्राम पंचायत की तरफ से आए हुए सभी जनप्रतिनिधियों का साफा पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य कैलाश निठारवाल, सरपंच मूलाराम मेघवाल, ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. मूलचंद चैधरी, दिनेश गोदारा, हनुमान भाकर, जिला परिषद सदस्य जयराम बुरड़क, पंचायत समिति सदस्य श्रीराम खीचड़, महेंद्र मंडा, हरिराम खीचड़, रामचंद्र ईशरावा, ओड़ींट सरपंच गणेश चबराल, किशन डुडी, सांवराद सरपंच राजेंद्र मंत्री आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now