धोलिया के रणविजय सिंह और मौलासर की निकिता की पेंटिंग्स की प्रदर्शनी आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

धोलिया के रणविजय सिंह और मौलासर की निकिता की पेंटिंग्स की प्रदर्शनी आयोजित

लाडनूं। निकटवर्ती ग्राम धोलिया निवासी 21 वर्षीय युवा रणविजय सिंह अपनी कला से उकेरे गए स्केच चित्रों की एक प्रदर्शनी ‘दी फाईनल स्ट्रोक’ के नाम से जयपुर के प्रसिद्ध टू-ओ-टू कैफे में लगाई गई। इस एक्जीबिशन में रणविजय के बनाए गए स्केच प्रदर्शन के लिए लगाए गए। इनके साथ इनकी सहपाठी रही एवं मौलासर निवासी माॅडर्न आर्ट विशेषज्ञ निकिता की माॅडर्न आर्ट कलाकृतियों का भी प्रदर्शन किया गया। इन सभी कलाकृतियों को ‘रंगसार’ वेबसाईट पर भी प्रदर्शित किया गया है। धोलिया के रणविजय सिंह स्केच पेंटिंग का उत्कृष्ट आर्टिस्ट है। उसने राजस्थान यूनिवर्सिटी से विजुअल आर्ट्स में बेचलर डिग्री एवं टीजीटी डिग्री प्राप्त की है। वर्तमान में वह मास्टर डिग्री के लिए अध्ययनरत है। रणविजय अपनी कला का प्रदर्शन जैसलमेर, उदयपुर, पुष्कर एवं जवाहर कला केंद्र जयपुर मे भी कर चुके हैं। निकिता मौलासर इनकी सहपाठी है और दोनों साथ में ही अध्ययनरत एवं समकक्ष डिग्रीधारक हैं। गौरतलब है कि रणविजय प्रसिद्ध भाजपा नेता राजेन्द्र सिंह धोलिया के पुत्र हैं। उनकी इस प्रदर्शनी के अवलोनार्थ ब्रिटिश रेजिडेंट पवन पेरिवाल, पार्षद वीरेन्द्र शेखावत, पार्षद अजय चैहान, सोशियल थिंकर इन्दिरा राठौड़ एवं उनकी टीम, दिलिप सिंह घोडिवारा, सीएमओ करण शेखावत, व्यवसायी ईश्वर सिंह आदि प्रमुख लोग आए और खुलकर सराहना की।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now