रातंगा, देशवाल और गोतेड़ी ने मैच जीते, रूण की श्री भोमियासा नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रातंगा, देशवाल और गोतेड़ी ने मैच जीते,

रूण की श्री भोमियासा नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता♦ 

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। रूण गांव में श्री भोमियासा नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में इन दिनों जो टीमें मैच हार रही है, वह प्रतियोगिता से बाहर होकर अपने घर जा रही है। एंपायर अरुण सेवक और नाथूराम गोलिया और स्कोरर सैयद फिरोज रॉक ने बताया कि रविवार रात्रि में पहला मैच भोमियासा इलेवन रूण और रातंगा के बीच खेला गया, जिसमें रूण की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 98 रन बनाए जवाब में रातंगा की टीम ने यह लक्ष्य 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसमें मैन ऑफ दा मैच कैलाश मेघवाल रहे। इसी प्रकार दूसरा मैच छापरी और देशवाल के बीच खेला गया, जिसमें देशवाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 83 रन बनाए जवाब में छापरी की टीम 77 रन ही बना पाई और यह मैच 6 रन से देशवाल ने जीत लिया, जिसमें मैन ऑफ द मैच अभिषेक रहे। तीसरा मैच रड़ोद और गोतेड़ी के बीच खेला गया, जिसमें गोतेड़ी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 99 रन का लक्ष्य दिया, मगर रोड की टीम 70 रन ही बना पाई और यह मैच गोतेड़ी ने 29 रन से जीत लिया। इसमें मैन ऑफ द मैच महावीर गुर्जर रहे। कॉमेंटेटर रिचपाल, रामअवतार और श्रवण गोलिया ने बताया कि इस मौके पर बनवारीराम लालरिया, छापरी पूर्व सरपंच रामेश्वर पूनिया, शंकरराम भांबू, बनेचंद जैन, दामोदर लखारा, यशवंत सोनी, फखरुद्दीन खोखर, मादाराम फार्मासिस्ट, राजू प्रजापत, सहदेव गोलियां सहित काफी संख्या में नागरिकों द्वारा मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार दिए गए। इस प्रतियोगिता में भाग लेने आ रही बाहरी टीमों के खिलाड़ियों ने आयोजकों द्वारा बेहतरीन व्यवस्था करने के लिए सराहना की है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now