बच्चों ने सजाए पूजा के थाल, रंगोली और दीपक, बनाए ग्रीटिंग कार्ड व मोमबतियां और दिखाया कुकिंग विदाउट फायर में अपना हुनर

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बच्चों ने सजाए पूजा के थाल, रंगोली और दीपक, बनाए ग्रीटिंग कार्ड व मोमबतियां और दिखाया कुकिंग विदाउट फायर में अपना हुनर

लाडनूं। विमल विद्या विहार विद्यालय में दीपावली को इको फ्रेंडली दीवाली के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा प्रथम से पांचवीं तक के छोटे बच्चों ने अपने कक्षा अध्यापक की मदद से ग्रीटिंग कार्ड सजाए। अपनी कृतियों को देखकर उनके चेहरे चमक उठे। कक्षा छः से कक्षा आठ तक के विधार्थियों ने दीपक सजाने और पूजा की थाली मेकिंग की प्रतियोगिता में भाग लिया। कक्षा छः से कक्षा आठ के छात्र छात्राओं में मेहंदी लगाना और पूजा की थाली सजाने की प्रतियोगिता रखी गई थी। कक्षा नौ से कक्षा बारह की छात्राओं के मध्य रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में यशा, यशवी, जानवी, मोनालिसा, भूमि, इशिता, भव्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुकिंग विदाउट फायर प्रतियोगिता में मीनाक्षी, साक्षी, हर्षिता, शिवानी, कीर्ति, मनस्वी, सुकराना, चित्रलेखा, इकरा, इशल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लडको के लिए आयोजित केंडिल बनाने की प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और इको फ्रेंडली दिवाली का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर प्राचार्या रचना बालानी ने इस अवसर पर बच्चों को बताया कि दिवाली के त्योहार के लिए लोग उत्सुकता से इंतजार करते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक सबके लिए यह पसंदीदा त्यौहार है। रावण को पराजित करने के बाद 14 सालों का निर्वासन बीता कर भगवान राम अयोध्या लौटे थे। इस दिन अयोध्या के लोगों ने अपने घरों और मार्गों को भगवान का स्वागत करने के लिए प्रकाशित किया था। दीपावली पर बाजारों को दुल्हन की तरह सजाया जाता है। इस अवसर पर खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़ उमड़ती है। कार्यक्रम में अंजली माथुर और कल्चर कमेटी की माया वर्मा, मीनाक्षी मारू, शोभा वर्मा, अजय सांखला, निवेदिता जांगिड, अल्का वर्मा, उर्मिला, चंचल, रश्मि शर्मा, रूपम पेंडसे, अभय पेंडसे, राधा जाट, गुलाब सोनी, दीपिका गिडिया, कनुप्रिया, श्याम लाल शर्मा, मो.खालिद का सहयोग रहा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now