अवैध पटाखे बेचने पर प्रशासन द्वारा कारवाई, ग्रीन पटाखे नहीं मिलने पर तीन दुकानें सील की, केवल ग्रीन पटाखे ही बेच पाएंगे पटाखा कारोबारी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अवैध पटाखे बेचने पर प्रशासन द्वारा कारवाई, ग्रीन पटाखे नहीं मिलने पर तीन दुकानें सील की,

केवल ग्रीन पटाखे ही बेच पाएंगे पटाखा कारोबारी

लाडनूं। दीपावली के मौके पर शहर में अवैध रूप से बेचे जा रहे पटाखों पर नगर पालिका प्रशासन की विशेष नजर लगी हुई है। अधिशाशी अधिकारी एवं तहसीलदार डा. सुरेन्द्र भास्कर के नेतृत्व में कार्मिकों ने दुकानों पर ग्रीन पटाखों के अलावा दूसरे पटाखे बेचे जाने पर कार्रवाई की गई और इस कारण तीन दुकानों को प्रशासन ने सील कर दिया है। अलग-अलग क्षेत्र में मय पुलिस जाप्ता की गई जांच के दौरान नगरपालिका की टीम को सदर बाजार स्थित तीन दुकानों पर ग्रीन पटाखे नहीं मिले। इस पर कार्रवाई करते हुए ईओ डा. भास्कर के निर्देश पर पालिका की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों दुकानों को सील कर दिया। टीम की इस कार्रवाई के बाद पटाखा व्यापारियों में हड़कंप सा मच गया। पालिकाकर्मियों ने इन दुकानों के बाहर ताले पर नोटिस चस्पा करके सार्वजनिक रूप से दुकानों को सील करने की जानकारी प्रदर्शित की है। ईओ डॉ. सुरेंद्र भास्कर ने बताया कि नगर पालिका के द्वारा दुकानों पर नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और नगरपालिका टीम की पटाखे बेचने वालों पर पूरी नजर जा रही है। शहर में किसी को भी ग्रीन पटाखों के अलावा अन्य कोई विस्फोटक व प्रदूषण फैलाने वाले पटाखे नहीं बेचने दिए जाएंगे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

संगठन, शिक्षा, रोजगार और युवा नेतृत्व से ही संभव है समाज की प्रगति- प्रह्लाद राय टाक, लाडनूं में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त श्री यादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक का प्रजापति समाज ने किया भव्य स्वागत

लाडनूं के ग्राम रोडू का 15 वर्षीय गर्वित रेवाड़ बना डीडवाना जिले का एक दिन का कलेक्टर, डीडवाना प्रशासन की अनूठी पहल: आईएएस बनने का सपना देख रहे गर्वित ने संभाली जिले की कमान, एक दिन का कलेक्टर है लाइलाज बीमारी से पीड़ित, ​परिस्थितियों पर भारी पड़ा जज्बा: जिला कलेक्टर अवधेश मीना की संवेदनशील पहल, 15 साल के गर्वित को बनाया ‘एक दिन का कलेक्टर’, डचेन मस्कुलर डिस्ट्रोफी (डीएमडी) की गंभीर बीमारी से पीड़ित गर्वित है अध्ययन में मेधावी 

पुलिस ने किया लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक- बताए बचाव, सुरक्षा और कार्यवाही के तरीके, लाडनूं में लक्की डिफेंस एकेडमी और जसवंतगढ में हेप्पी क्रिएटिव लाइब्रेरी में हुए साइबर जागरूकता कार्यक्रम

शहर चुनें

Follow Us Now