चारभुजा मंदिर से लाखोलाव तालाब तक निकाली जाएगी पणिहारी शोभायात्रा, 7100 दीपों से जगमगाएगा तालाब

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

चारभुजा मंदिर से लाखोलाव तालाब तक निकाली जाएगी पणिहारी शोभायात्रा, 7100 दीपों से जगमगाएगा तालाब

मूण्डवा ( रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर )। मूण्डवा में पिछ्ले वर्ष की तरह दीपावली की पूर्व संध्या पर चारभुजा मंदिर से लाखोलाव तालाब तक पणिहारी शोभायात्रा निकाली जाएगी। 200 महिलाएं शोभायात्रा मे शामिल होगी। लाखोलाव तालाब पर होगा दीपदान महोत्सव मनाया जाएगा। पालिका अध्यक्ष अल्का कदोई ने बताया कि 23 अक्टूबर को शाम 5 बजे से चारभुजा चौक से लाखोलाव तालाब तक 200 पणिहारियों के साथ निकाली जाएगी। दीपदान महोत्सव शाम 6 बजे से लाखोलाव तालाब के तट पर 7100 दीपकों से तालाब को सजाया जाएगा। कार्यक्रम में शहर के लोगों द्वारा दीपक जलाए जायेगे। तालाब पर विभिन्न विद्यालयों से बालिकाओं द्वारा रंगोली प्रतियोगिता बनाई जायेगी। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर पीयुष सामरिया, नागौर एसपी श्रीराम कृष्णमूर्ति, नागौर सासंद हनुमान बेनिवाल, नागौर विधायक मोहनराम चौधरी, खिमसर विधायक नारायण राम बेनिवाल होंगे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

संगठन, शिक्षा, रोजगार और युवा नेतृत्व से ही संभव है समाज की प्रगति- प्रह्लाद राय टाक, लाडनूं में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त श्री यादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक का प्रजापति समाज ने किया भव्य स्वागत

लाडनूं के ग्राम रोडू का 15 वर्षीय गर्वित रेवाड़ बना डीडवाना जिले का एक दिन का कलेक्टर, डीडवाना प्रशासन की अनूठी पहल: आईएएस बनने का सपना देख रहे गर्वित ने संभाली जिले की कमान, एक दिन का कलेक्टर है लाइलाज बीमारी से पीड़ित, ​परिस्थितियों पर भारी पड़ा जज्बा: जिला कलेक्टर अवधेश मीना की संवेदनशील पहल, 15 साल के गर्वित को बनाया ‘एक दिन का कलेक्टर’, डचेन मस्कुलर डिस्ट्रोफी (डीएमडी) की गंभीर बीमारी से पीड़ित गर्वित है अध्ययन में मेधावी 

पुलिस ने किया लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक- बताए बचाव, सुरक्षा और कार्यवाही के तरीके, लाडनूं में लक्की डिफेंस एकेडमी और जसवंतगढ में हेप्पी क्रिएटिव लाइब्रेरी में हुए साइबर जागरूकता कार्यक्रम

शहर चुनें

Follow Us Now