श्री वागीश्वरी विद्या मंदिर में दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

श्री वागीश्वरी विद्या मंदिर में दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया
मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। श्री वागीश्वरी विद्या मंदिर में आज दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम मंच पर विराजमान श्री वागीश्वरी शिक्षा समिति के अध्यक्ष हनुमान राम ख्वाजा हुसैन श्री हरिओम तिवारी व विद्यालय प्रधानाचार्य दयानंद गेपाला के द्वारा मां वागीश्वरी की वंदना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया मुख्य अतिथि हरिओम तिवारी ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान का परिणाम उसकी मजबूत शिक्षक टीम पर आधारित रहता है टीम जितनी मजबूत और एकजुट रहेगी परिणाम उतना ही सकारात्मक सकारात्मक मिलता रहेगा इसी क्रम में ख्वाजा हुसैन भाटी ने बताया कि दीपोत्सव का यह त्योहार हमारे जीवन के अंदर जिस तरीके से रोशनी फैलाता है उसी तरीके से एक शिक्षक को दीपक की भांति स्वयं जलकर अपने शिष्यों में ज्ञान रूपी प्रकाश फैलाने का कार्य जीवन भर करते रहना चाहिए ।हनुमान राम ने अपने व्याख्यान में बताया कि हम जब बाजार से कोई मिठाई लेते हैं तो वह केवल मिठाई होती है लेकिन जैसे ही किसी भगवान के मंदिर में जाकर हम उसका भोग लगा देते हैं तो वह मिठाई मिठाई नहीं रहकर हमारे लिए एक प्रसाद बन जाता है उसी प्रकार जब बालक विद्यालय आने से पूर्व एक अबोध बालक रहता है लेकिन विद्यालय आने के बाद में टीचर के मार्गदर्शन व मेहनत से यह अबोधबालक ज्ञानरूपी विद्वान बनना चाहिए तभी हमारे शिक्षक के कर्तव्य की पूर्ण सार्थकता रहेगी विद्यालय प्रधानाचार्य दयानंद गेपाला ने सभी को दीपोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि त्योहार हमारे जीवन में उत्साह और ऊर्जा लेकर आते हैं दीपावली जैसे त्योहार से समाज के अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होता है तथा भाईचारे व प्रेम का भाव बढ़ता है नीलम शर्मा ने कविता के माध्यम से सभी को शुभकामनाएं दी तथा अंत में उपस्थित सभी टीचर्स को दीपावली का उपहार दिया गया कार्यक्रम का संचालन सुरेश शर्मा ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now