तिरपाल की दुकान में घुस मोबाइल व पैसे चुरा ले गया अज्ञात चोर, सीसीटीवी में हुइ कैद

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

तिरपाल की दुकान में घुस मोबाइल व पैसे चुरा ले गया अज्ञात चोर, सीसीटीवी में हुइ कैद

लाडनूं। यहां हाईवे पर आरओबी के पार शराब की दुकान के पास स्थित तिरपाल की दुकान में सुबह सवा पांच बजे एक युवक ने घुस कर मोबाइल और रूपये चुरा लिए। चोर के दुकान में घुसने के समय दुकान मालिक अंदर सो रहा था। चोर की यह वारदात वहां लगे सीसु टीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकान मालिक ने इस चोरी की रिपोर्ट स्थानीय पुलिस को दी है।
दुकान मालिक अजीज तेली पुत्र अलीशेर तेली निवासी सुजानगढ ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि उसकी तिरपाल की दुकान आसोटा सरहद में होटल जायका और चौधरी वाईन शोप के पास है। वह दुकान के अंदर सो रहा था। अज्ञात चोर सुबह 5.16 बजे उसकी दुकान में आया और पहले तो सामान देखा और फिर वहां पड़े उसके मोबाइल के पीछे पड़े पैसे चुरा कर ले गया। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। रिपोर्ट में एफआईआर दर्ज कर चोर को पकड़ने की मांग की गई है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं शहर में अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर पालिका के दस्ते को लौटना पड़ा बैरंग, नहीं मिल पाई समय पर पुलिस इमदाद, ठेला चालक झगड़े पर हुए उतारु, क्यों नहीं सब्जी विक्रेताओं को पुरानी सब्जी मंडी में प्लॉट देकर बैठाया जाए, समस्या का स्थाई समाधान जरूरी

शहर चुनें

Follow Us Now