लाडनूं में तीन जगह लगी आग, फायर ब्रिगेड ने सभी जगह समय पर पाया काबू

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं। यहां मंगलवार को शहर के तीन स्थानों पर आग लगी, जिसे समय रहते नगरपालिका के कार्मिकों ने फायर ब्रिगेड से काबू में लेकर बड़े हादसे को होने से रोक दिया। यहां आदर्श विद्या मंदिर के पीछे स्थित एक नोहरे के सूखे घास-फूस में लगी आग फैल गई और वहां लकड़ियों में भी आग से नुकसान पहुंचा। नगर पालिका मंडल के अधिशाषी अधिकारी डा. सुरेंद्र भास्कर के नेतृत्व में कंट्रोल रूम प्रभारी हिमालय चिंडालिया व भागचंद चिंडालिया तथा महेंद्र व सनी ने मिल कर इस आग पर काबू पाया। इसी तरह गढ वाले भैरव मंदिर के पास भी एक नोहरे में घास-फूस में आग लग गई। इसे भी फायरब्रिगेड की मदद से नियंत्रित किया गया। शिव मंदिर के सामने की गली में गणेश मंदिर के पास भी एक नोहरे में आग लग गई। यहां भी फायर ब्रिगेड के कार्मिकों व विद्युत वितरण निगम के कर्मचारियों ने मिल कर आग को काबू में लिया। मौके पर अधिशाषी अधिकारी व तहसीलदार डा. सुरेन्द्र भास्कर भी पहुंच गए। फायर ब्रिगेड के सुनील पारीक और महेन्द्र जमादार ने पानी की बौछारें करके आग पर काबू पाया।
सोमवार को भी यहां कबूतरखाने के पीछे स्थित कब्रिस्तान के नोहरे में भी आग लग गई थी, जिसे भी नगरपालिका की टीम ने काबू में किया था।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में दो दिनों में हुई चोरी की तीन वारदातें, बंद मकानों में घुस चोरों ने किया लाखों पर हाथ साफ, लोगों में दहशत फैली, हीरावती में एक और कुम्हारों का बास में दो घरों पर चोरों ने बोला धावा

इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर में ‘इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

शहर चुनें

Follow Us Now