सरदार पटेेल की जयंती पर एकता दौड़ लगाई एवं राष्ट्रीय एकता की शपथ ली

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सरदार पटेेल की जयंती पर एकता दौड़ लगाई एवं राष्ट्रीय एकता की शपथ ली

लाडनूं। वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस के उपलक्ष में जैन विश्वभारती संस्थान में राष्ट्रीय सेवा योजना, शिक्षा विभाग एवं आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में एकता-दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें सभी संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों द्वारा एकता दौड़ में भाग लिया गया। इस लन फाॅर युनिटी कोे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी एवं शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. बीएल जैन ने हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। इससे पूर्व राष्ट्रीय सेवा योजना, शिक्षा विभाग एवं आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय की समाजसेविकाओं को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलवायी गयी। कार्यक्रम का संयोजन एन.एस.एस. प्रभारी डाॅ. आभा सिंह एवं डाॅ. रविन्द्र सिहं राठौड़ द्वारा किया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now