बालिकाओं को मूंडवा में दिया जा रहा है स्पेशल आत्मरक्षा प्रशिक्षण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बालिकाओं को मूंडवा में दिया जा रहा है स्पेशल आत्मरक्षा प्रशिक्षण

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। यहां राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में जिला पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार बालिकाओं को विशेष आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्राचार्य भंवरलाल कासणियां ने बताया कि इस विशेष प्रशिक्षण से बेटियों में आत्मविश्वास, उत्साह और सकारात्मक सोच के साथ ही उनमें साहस की अभिवृद्धि भी होगी। पुलिस अधीक्षक ने बतौर प्रशिक्षक संगीता कानि. सं. 286 तथा कृष्णा कानि. सं. 656 को यहां बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं के आत्मरक्षा प्रशिक्षण के प्रयोजन से प्रतिनियुक्त किया है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक रजनी कस्वां भी अपना सहयोग दे रही है। छात्राएं मार्शल आर्ट सीख कर प्रसन्न है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सींवा में सात दिवसीय राज्य स्तरीय 70वीं छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से, शहीद सुगन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सींवा में अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की छात्रा खिलाड़ियों के बीच रहेगा मुकाबला

पंचायती राज संस्थाओं के पदों के लिए तय हुआ आरक्षण, कलेक्टर ने निकलवाई लॉटरी, सरपंच एवं वार्ड पंचों के पदों के आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया 24 सितम्बर को एसडीएम के स्तर पर, लाडनूं पंचायत समिति प्रधान के लिए सामान्य श्रेणी तय

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी लाडनूं पंचायत समिति में आयोजित ‘विकसित भारत जन सेवा शिविर’ में पहुंची, उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न लाभार्थियों को प्रमाण पत्र लिए और नवनिर्मित मकानों की चाबी सौंपी

महिला केवल विकास की सहभागी नहीं, विकास को गति और दिशा दोनों की सूत्रधार हैं- उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, लाडनूं में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार से नवाजा गया

शहर चुनें

Follow Us Now