एसडीएम ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

एसडीएम ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। मुण्डवा के उपखण्ड अधिकारी विनीत कुमार सुखाड़िया ने बुधवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सीएचसी के ओपीडी, आईपीडी, लैबर रूम वार्ड, दवा वितरण केंद्र, मुख्यमंत्री नि:शुल्क जांच योजना, टीकाकरण रूम आदि का जायजा लिया और आवश्यक व्यवस्थाओं और सुधार के सम्बंध में निर्देश भी दिए।

बायोकेमिस्ट्री मशीन लगवाएं

एसडीएम ने इस अवसर पर नागौर के टी.बी. अस्पताल से आये सुनील हर्ष से टी.बी. प्रोग्राम के बारे में जानकारी भी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री चिंरजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना व मुख्यमंत्री नि:शुल्क जांच योजना का अधिक से अधिक लाभ दिलाने पर जोर दिया व राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की मीटिंग में बायोकेमिस्ट्री मशीन का प्रस्ताव लेने की सलाह भी दी, ताकि मूण्डवा की जनता को मुख्यमंत्री नि:शुल्क जांच योजना का अधिकतम लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान बीसीएमओ डॉ. राजेश बुगासरा, चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. राकेश सिरोही, डॉ. मोहित सांदू व डॉ. रविन्द्र गहलोत उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now