जोब फेयर में विभिन्न कम्पनियां तत्काल देगी जोब फेयर, जोधपुर में आयोज्य दो दिवसीय आईटी जॉब फेयर के लिए आईटी कार्मिकों ने किया आंमत्रित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जोब फेयर में विभिन्न कम्पनियां तत्काल देगी जोब फेयर,

जोधपुर में आयोज्य दो दिवसीय आईटी जॉब फेयर के लिए आईटी कार्मिकों ने किया आंमत्रित

 लाडनूं। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग की ओर से जोधपुर में आयोज्य दो दिवसीय जोब फेयर के सम्बंध में स्थानीय आईटी सेंटर के अधिकारियों-कार्मिकों ने आमंत्रण देते हुए बताया कि राज्य सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के तत्वावधान में आगामी 11 और 12 नवम्बर को आईटी जॉब फेयर का आयोजन जोधपुर में किया जाएगा। इस जॉब फेयर में 200 से अधिक कम्पनियां भाग लेंगी, जो फेयर में उपस्थित अभ्यर्थियों को ‘ऑन द स्पोट’ जॉब ऑफर करेंगी। इस जॉब फेयर में आईटी, बीपीओ, इन्फ्रास्ट्रक्चर, इंजीनियरींग, इल्केट्रीकल, बैंकिग एवं फाईनेंस, कसल्टिंग, पेट्रोलियम, रिटेल, टेलीकॉम आदि से सम्बंधित कम्पनियां भाग लेगी।
प्रोग्रामर योगेश कुमार वर्मा ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने डिग्री, डिप्लोमा, आईटीआई, पोस्ट ग्रेजुएट कर रखे हैं और फ्रेशर और अनुभवी लोग हैं, वे जॉब फेयर में आ सकते हैं और आईटी एवं अन्य सेक्टर्स की अग्रणी कम्पनियों में रोजगार के बेहतरीन अवसर पा सकते हैं। आईटी विभाग से प्रेम सारण, नलिन वर्मा और मनोहरलाल रूलाणियां ने इस जॉब फेयर के लिए जैन विश्वभारती युनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड, मोहरीदेवी तापडिया बालिका महाविद्यालय की प्रिंसिपल डॉ. पायल वर्मा, माधव कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. राजकुमारी परिहार, श्री सुरजमल तापडिया आईटीआई से सुरेश कुमार को जॉब फेयर हेतु आमंत्रित कर अपने अधिक से अधिक विद्यार्थियों को जॉब फेयर में भाग लेने हेतु प्रेरित किया और महाविद्यालय के विद्यार्थियों को जॉब फेयर के स्थान, आवश्यक दस्तावेज और अन्य सामान्य जानकारी की सूचना उपलब्ध करवाई गई।

 

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सबसे बड़ी ज्वलंत समस्या-  एक बार फिर आग की लपटों और जहरीले धुएं से घिरा लाडनूं का डम्पिंग यार्ड, लोगों की बढी परेशानियां, दमकल टीम आकर बार-बार आग तो बुझा देती है, लेकिन पीड़ित लोगों की कौन सुध लेगा? डम्पिंग यार्ड से उपजी समस्याओं से कब मिलेगी लाडनूं को निजात

राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, डीडवाना-कुचामन सहित राज्य के 9 जिलों में हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, बीट पुलिसिंग को और प्रभावी एवं तकनीक आधारित बनाने के लिए राजस्थान पुलिस एवं BPR&D के मध्य हुआ एमओयू, BPR&D देगा विशेषज्ञ मार्गदर्शन, प्रशिक्षण सामग्री एवं क्रियान्वयन का ढांचा; परिचालन जिम्मेदारी राजस्थान पुलिस की

लोगों के घरों में गंदे व बदबूदार पानी की सप्लाई, दु:खी लोगों की समस्या का जन-नेता फुले खां हाथीखानी ने लिया संज्ञान, रुडीप और जलदाय विभाग के अधिकारियों को किया मौके पर एकत्र और समाधान नहीं होने तक संघर्ष जारी रखने का किया ऐलान

शहर चुनें

Follow Us Now