नेट बाॅल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली मीठड़ी की बालिकाओं को ट्रेकसूट देकर बढाया मनोबल, मीठड़ी के बालिका विद्यालय में भामाशाह रोहलन का सम्मान किया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नेट बाॅल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली मीठड़ी की बालिकाओं को ट्रेकसूट देकर बढाया मनोबल,

मीठड़ी के बालिका विद्यालय में भामाशाह रोहलन का सम्मान किया

लाडनूं। राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय मीठड़ी में भामाशाह भागीरथ रोहलन निवासी अनेसरिया का माला, साफा व प्रशस्ति पत्र द्वारा अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामचन्द्र भाटी एवं स्थानीय विद्यालय के संस्था प्रधान बिमला कड़वासरा ने सम्मान किया। जिला स्तरीय नेट बाॅल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली विद्यालय की बालिकाओं का भामाशाह रोहलन ने ट्रेकसूट देकर उनका मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामचंद्र भाटी ने बालिकाओं के सर्वागीण विकास में खेल का महत्व बताते हुए खेल की निरंतर रखने की बात की। व्याख्याता चंद्राराम मेहरा ने भामाशाह को प्रेरित किया तथा खिलाड़ियों को जीत के लिए अग्रिम बधाई दी। शारिरिक शिक्षिका चम्पा ने बालिकाओं को खेल के लिए दिन-रात मेहनत करवाने में अपना सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन दौलतराम दूत ने किया। महात्मा गांधी विद्यालय के संस्थाप्रधान मनोजकुमार शर्मा, शंकरलाल आलड़िया व बालिका विद्यालय के स्टाफ हरिप्रसाद, बेगराम, प्रमोद न्योल, चम्पा, सुमन, ग्रामीण और बच्चे इस अवसर पर उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

भ्रष्टाचार ने काम से पहले ही पी लिया लोगों के हक का पानी, मौके पर न पाइप है और न किसी घर में कनेक्शन, तो कहां गायब हुई यह योजना, मिलीभगत से कर्मचारियों ने हड़पी सरकारी राशि, स्वीकृत योजना में पाइप लाइन डालने व घरों में कनेक्शन करने को लेकर हुआ भारी फर्जीवाड़ा

लाडनूं की सबसे बड़ी ज्वलंत समस्या-  एक बार फिर आग की लपटों और जहरीले धुएं से घिरा लाडनूं का डम्पिंग यार्ड, लोगों की बढी परेशानियां, दमकल टीम आकर बार-बार आग तो बुझा देती है, लेकिन पीड़ित लोगों की कौन सुध लेगा? डम्पिंग यार्ड से उपजी समस्याओं से कब मिलेगी लाडनूं को निजात

राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, डीडवाना-कुचामन सहित राज्य के 9 जिलों में हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, बीट पुलिसिंग को और प्रभावी एवं तकनीक आधारित बनाने के लिए राजस्थान पुलिस एवं BPR&D के मध्य हुआ एमओयू, BPR&D देगा विशेषज्ञ मार्गदर्शन, प्रशिक्षण सामग्री एवं क्रियान्वयन का ढांचा; परिचालन जिम्मेदारी राजस्थान पुलिस की

लोगों के घरों में गंदे व बदबूदार पानी की सप्लाई, दु:खी लोगों की समस्या का जन-नेता फुले खां हाथीखानी ने लिया संज्ञान, रुडीप और जलदाय विभाग के अधिकारियों को किया मौके पर एकत्र और समाधान नहीं होने तक संघर्ष जारी रखने का किया ऐलान

शहर चुनें

Follow Us Now