भ्रष्टाचार ने काम से पहले ही पी लिया लोगों के हक का पानी, मौके पर न पाइप है और न किसी घर में कनेक्शन, तो कहां गायब हुई यह योजना, मिलीभगत से कर्मचारियों ने हड़पी सरकारी राशि, स्वीकृत योजना में पाइप लाइन डालने व घरों में कनेक्शन करने को लेकर हुआ भारी फर्जीवाड़ा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भ्रष्टाचार ने काम से पहले ही पी लिया लोगों के हक का पानी, मौके पर न पाइप है और न किसी घर में कनेक्शन, तो कहां गायब हुई यह योजना,

मिलीभगत से कर्मचारियों ने हड़पी सरकारी राशि, स्वीकृत योजना में पाइप लाइन डालने व घरों में कनेक्शन करने को लेकर हुआ भारी फर्जीवाड़ा

लाडनूं (kalamkala.in)। जल जीवन मिशन की नहरी जल योजना के तहत करीब एक किमी ढाणी तक पाइप लाइन बिछाने व घरों में कनेक्शन दिखाए जाने के बावजूद आज तक कोई कनेक्शन या लाइन नहीं होकर सिर्फ कागजी खानापूर्ति होकर सरकारी राशि का भारी गबन किए जाने को लेकर रोषग्रस्त ग्रामीणों ने ज्ञापन देकर जांच की मांग की है।राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के तत्वावधान में मंगलवार को आरएलपी नेता रामकरण रैवाड़ एवं लाडनूं के बीएलए 1 ज्ञानाराम महरिया के नेतृत्व में ग्रामीणों ने यहां उपखण्ड अधिकारी ममता लहुआ को ज्ञापन देकर उपखंड के ग्राम बाकलिया में जल जीवन मिशन के तहत बाकलिया से लेकर छपारा रोड़, जाटों की ढाणी तक जो बाकलिया से एक किलोमीटर दूरी पर स्थित है, इस ढाणी में कई महिनों पहले पानी की पाईप लाईन पास हुई थी, जिसका टेंडर भी जारी किया गया था। लेकिन कर्मचारियों ने आपसी मिलीभगत करके इस ढाणी में पाईप लाईन नहीं डाली गई। इस लाइन को केवल केवल दस्तावेजों में ही पाईप लाईन व नल कनेक्शन दर्ज कर दिये थे। ग्रामीणों ने अपने ज्ञापन में इस प्रकार बिना पाईप लाईन डाले ही कर्मचारियों एवं समिति द्वारा आपसी मिलीभगत कर पैसों का गबन कर लेने के बारे में बताया कि इसकी शिकायत भी संबंधित विभाग को की गई थी, लेकिन आज दिन तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। यह मामला जल जीवन मिशन योजना के तहत 2023 का है, जिसकी जांच की जानी जरूरी है, ताकि भ्रष्टाचार पर रोक लगे और ग्रामीणों को न्याय मिले। ज्ञापन में इस पाईप लाईन की जांच कर जांच समिति गठित कर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही करवाने की मांग की गई है। ज्ञापन पर रामकरण रैवाड़, राज कुमार, ज्ञानाराम महरिया, रमेश ठोलिया, सुरजाराम, ओमप्रकाश, जगदीश, पप्पू राम आदि ने हस्ताक्षर किए हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

भ्रष्टाचार ने काम से पहले ही पी लिया लोगों के हक का पानी, मौके पर न पाइप है और न किसी घर में कनेक्शन, तो कहां गायब हुई यह योजना, मिलीभगत से कर्मचारियों ने हड़पी सरकारी राशि, स्वीकृत योजना में पाइप लाइन डालने व घरों में कनेक्शन करने को लेकर हुआ भारी फर्जीवाड़ा

लाडनूं की सबसे बड़ी ज्वलंत समस्या-  एक बार फिर आग की लपटों और जहरीले धुएं से घिरा लाडनूं का डम्पिंग यार्ड, लोगों की बढी परेशानियां, दमकल टीम आकर बार-बार आग तो बुझा देती है, लेकिन पीड़ित लोगों की कौन सुध लेगा? डम्पिंग यार्ड से उपजी समस्याओं से कब मिलेगी लाडनूं को निजात

राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, डीडवाना-कुचामन सहित राज्य के 9 जिलों में हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, बीट पुलिसिंग को और प्रभावी एवं तकनीक आधारित बनाने के लिए राजस्थान पुलिस एवं BPR&D के मध्य हुआ एमओयू, BPR&D देगा विशेषज्ञ मार्गदर्शन, प्रशिक्षण सामग्री एवं क्रियान्वयन का ढांचा; परिचालन जिम्मेदारी राजस्थान पुलिस की

लोगों के घरों में गंदे व बदबूदार पानी की सप्लाई, दु:खी लोगों की समस्या का जन-नेता फुले खां हाथीखानी ने लिया संज्ञान, रुडीप और जलदाय विभाग के अधिकारियों को किया मौके पर एकत्र और समाधान नहीं होने तक संघर्ष जारी रखने का किया ऐलान

शहर चुनें

Follow Us Now