महाप्रज्ञ इंटरनेशल स्कूल का भूमिपूजन व शिलान्यास सम्पन्न

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

महाप्रज्ञ इंटरनेशल स्कूल का भूमिपूजन व शिलान्यास सम्पन्न

 लाडनूं। यहां महाप्रज्ञ इंटरनेशनल स्कूल का भूमिपूजन व शिलान्यास का कार्यक्रम आचार्यश्री महाश्रमण के आशीर्वाद के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर भूमिपूजन के पश्चात वहां खुदाई की जाकर नीवं में पहली शिला रखी गई। पत्थर व ईंटों की पंडित द्वारा मंत्रोच्चार के साथ पूजा करवाई गई और उसके पश्चात उन्हें नींच के अंदर रखवाया गया। जैन विश्व भारती परिसर में किए गए इस भूमिपूजन व शिलान्यास के कार्यक्रम में जैन विश्व भारती के अध्यक्ष अमर चंद लुंकड़, मुख्य न्यासी रमेश चंद बोहरा, मंत्री सलिल लोढ़ा, जैन विश्व भारती के पूर्व अध्यक्ष मनोज लूनिया, विजय राज आंचलिया, जोधराज बैद, कमल सिंह खटेड़, केवल मंडोत, प्रमोद बैद, जैन विश्व भारती संस्थान के उप कुलपति बच्छराज दूगड़, जैन विश्व भारती की निर्देशक विजयश्री शर्मा, विमल विद्या विहार के निदेशक गौरव जैन, प्रवीण बरडिया आदि की उपस्थिति इस अवसर पर रही। इससे पूर्व विमल विद्या विहार स्कूल के निदेशक गौरव जैन, प्राचार्या रचना बालानी, और विमल विद्या विहार परिवार के अन्य सदस्यों के साथ तेरापंथ धर्मसंघ के आचार्यश्री महाश्रमण का विमल विद्या विहार की ओर से जैन विश्व भारती में अभिनंदन किया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सबसे बड़ी ज्वलंत समस्या-  एक बार फिर आग की लपटों और जहरीले धुएं से घिरा लाडनूं का डम्पिंग यार्ड, लोगों की बढी परेशानियां, दमकल टीम आकर बार-बार आग तो बुझा देती है, लेकिन पीड़ित लोगों की कौन सुध लेगा? डम्पिंग यार्ड से उपजी समस्याओं से कब मिलेगी लाडनूं को निजात

राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, डीडवाना-कुचामन सहित राज्य के 9 जिलों में हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, बीट पुलिसिंग को और प्रभावी एवं तकनीक आधारित बनाने के लिए राजस्थान पुलिस एवं BPR&D के मध्य हुआ एमओयू, BPR&D देगा विशेषज्ञ मार्गदर्शन, प्रशिक्षण सामग्री एवं क्रियान्वयन का ढांचा; परिचालन जिम्मेदारी राजस्थान पुलिस की

लोगों के घरों में गंदे व बदबूदार पानी की सप्लाई, दु:खी लोगों की समस्या का जन-नेता फुले खां हाथीखानी ने लिया संज्ञान, रुडीप और जलदाय विभाग के अधिकारियों को किया मौके पर एकत्र और समाधान नहीं होने तक संघर्ष जारी रखने का किया ऐलान

भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद पुष्प जैन का स्थानीय भाजपा नेताओं ने किया लाडनूं में स्वागत, जैन अपनी संस्था द्वारा लाडनूं के जैन विश्व भारती में 17 दिसम्बर को लगाएंगे विशाल दिव्यांग रोजगार प्रशिक्षण शिविर, किया परामर्श

शहर चुनें

Follow Us Now