लाडनूं के कमल किशोर कंडावरिया ने गांधी दर्शन में दलितोत्थान पर डाक्टरेट हासिल की

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के कमल किशोर कंडावरिया ने गांधी दर्शन में दलितोत्थान पर
डाक्टरेट हासिल की

लाडनूं। यहां के निवासी कमल किशोर कंडावरिया ने ‘गांधी के रचनात्मक कार्यकर्मो का योगदान : दलितोत्थान के विशेष सन्दर्भ में’ विषय पर शोध प्रबंध लिख कर पीएचडी की डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने यहां जैन विश्वभारती संस्थान विश्वविद्यालय के अहिंसा एवं शांति विभाग के अन्तर्गत प्रो. अनिल धर के मार्ग दर्शन में अपना यह शोध-प्रबंध तैयार किया है।कमल किशोर लाडनूं के नरेश कुमार धोबी के पुत्र हैं। उनके पिता ड्राईक्लीन का कार्य करते हैं और उनका परिवार साधारण स्थिति का परिवार है। कमल किशोर ने अपने माता-पिता की प्रेरणा और स्वयं की लगन व मेहनत से डाक्टरेट का यह दुर्गम कार्य सम्पन्न करके यह मुकाम हासिल किया हैl

उन्हें यह उपाधि केन्द्रीय संस्कृति मंत्री अर्जुन सिंह मेघवाल और कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने आचार्य श्री महाश्रमण के सान्निध्य में जैन विश्व भारती संस्थान विश्वविद्यालय के 13वें दीक्षांत समारोह के दौरान प्रदान की गई।♦

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now