पूर्ण मनोयोग से नियमित अभ्यास ही खेल जगत में सफलता का मंत्र- केन्द्रीय मंत्री सी.आर. चौधरी, तेजास्थली की तेज खिलाड़ी छात्राओं का किया गया स्वागत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पूर्ण मनोयोग से नियमित अभ्यास ही खेल जगत में सफलता का मंत्र- केन्द्रीय मंत्री सी.आर. चौधरी,

तेजास्थली की तेज खिलाड़ी छात्राओं का किया गया स्वागत

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। पूर्व केन्द्रीय मंत्री सी.आर. चौधरी ने खिलाड़ी छात्राओं को आर्शीवचन देते हुए उनकी निरन्तर जीत के लिए उन्हें बधाई सन्देश के साथ बताया कि पूर्ण मनोयोग के साथ नियमित अभ्यास ही खेल जगत में सफलता का अचूक पैमाना है। तेजास्थली स्थित वीर तेजा महिला शिक्षण एवं शोध संस्थान द्वारा संचालित विद्यालय व महाविद्यालय में अध्ययनरत खिलाड़ी छात्राओं ने शिक्षा विभाग एवं विश्वविद्यालय स्तरीय विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रदर्शित अपने करिश्माई खेल कौशल के बूते पर जिला एवं सम्भाग स्तर पर कई शील्ड, पदक व प्रमाण पत्र प्राप्त कर कीर्तिमान स्थापित किए हैं। अब वे राज्य एवं अन्तर विश्वविद्यालयी प्रतियोगिताओं में चयनोपरान्त विभिन्न खेलों में अपना दमखम दिखायेंगी। इन खिलाड़ियों के तेजास्थली में आयोजित स्वागत समारोह में संस्थान के सचिव सुखराम फिडौदा, उपाध्यक्ष रामनिवास बाज्या, खेल प्रशिक्षक एवं खेल अधिकारी भंवराराम सियाग, जस्साराम धोलिया, विद्यालय की प्राचार्या निर्मला ताखर, दल प्रभारी रिछपाल हुड्डा, शिक्षक-शिक्षिकाओं व अभिभावकाओं ने छात्राओं की प्रशंसा करते हुए प्रसन्न्ता व्यक्त की। इन छात्राओं द्वारा खेल जगत में उतरोत्तर उंचाइयों को छूने, नित-नूतन कीर्तिमान स्थापित करने व संस्थान का नाम उजागर व गौरवान्वित करने पर जे.एल. शर्मा ने भी शुभकामना सम्प्रेषित की।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now