अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम की कार्रवाई में 2.520 किगा अवैध डोडा पोस्त पाउडर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम की कार्रवाई में 2.520 किगा अवैध डोडा पोस्त पाउडर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। मूंडवा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के रूप मे डोडा पाउडर और उसकी बिक्री से प्राप्त राशि सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मीना व वृत्ताधिकारी मूंडवा धन्नाराम के निकटतम सुपरविजन में पुलिस थाना मूंडवा के थानाधिकारी रिछपालसिंह ने मय टीम तथा डीएसटी टीम नागौर द्वारा अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु संयुक्त कार्यवाही करते हुए अभियुक्त राजूराम के कब्जे से 2 किलो 520 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पाउडर एवं डोडा पोस्त पाउडर विक्रय से प्राप्त कुल 6050 रूपये नगद बरामद किये गये। थाना अधिकारी रिछपाल सिंह ने बताया कि पुलिस थाना मूंडवा मय टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही करते हुए मंगलवार को राजूराम पुत्र शैतानराम जाति जाट उम्र 33 साल निवासी चवरी का बास, ईनाणा पुलिस थाना मूंडवा को सरहद मूंडवा स्थित गुरू कृपा होटल के सामने से दस्तयाब किया। आरोपी के कब्जे से कुल 2 किलो 520 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पाउडर एवं डोडा पोस्त पाउडर विक्रय से प्राप्त कुल 6050 रूपये नगद जब्त किये जाकर पुलिस थाना मूंडवा में पंजीबद्ध कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। उक्त कार्यवाही में मूण्डवा थानाधिकारी रिछपालसिंह, धर्मपाल मीणा उ.नि. डीएसटी नागौर, किशोरराम हैड कानि. मूण्डवा, छोटाराम कानि. मूण्डवा, कानाराम चालक कानि. मूण्डवा, रामकुंवार बागडा कानि. नागौर, सुरेश कानि. नागौर, बजरंगलाल चालक कानि. नागौर मय टीम का विशेष योगदान रहा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now