भाजपा की जन आक्रोश यात्रा के लिए दायित्वों का निर्धारण, विधायक मुरावतिया व पूर्व विधायक किनसरिया रहेंगे जिला संयोजक

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भाजपा की जन आक्रोश यात्रा के लिए दायित्वों का निर्धारण,

विधायक मुरावतिया व पूर्व विधायक किनसरिया रहेंगे जिला संयोजक

 लाडनूं। भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में आयोज्य जन आक्रोश यात्रा 2022 के लिए भाजपा नागौर देहात जिला ईकाई के लिए दायित्वों का निर्धारण किया गया है। जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ओड़ींट ने बताया कि यात्रा के जिला संयोजक मकराना के विधायक रूपाराम मुरावतिया होंगे। यात्रा के जिला सहसंयोजक परबतसर के पूर्व विधायक मानसिंह किनसरिया रहेंगे। कार्यक्रम एवं प्रवास प्रमुख जितेन्द्र सिंह जोधा, सभा व रैली प्रमुख कर्नल नन्द किशोर ढाका, यात्रा वाहन प्रमुख मनोहर सिंह रूपपुरा, प्रचार-प्रसार प्रमुख सुनीता महेश्वरी व प्रकाश भाकर, मीडिया प्रमुख दलपत सिंह, सोशल मिडिया प्रमुख मनीष ओझा, प्रशासनिक प्रमुख हरीश कुमावत, कार्यालय एवं मोनिटरिंग प्रमुख जिला महामंत्री रामनिवास दिवाकर व गोविन्द कुमावत, अतिथि प्रमुख विजय सिंह चैधरी व अरुण कुमार रिणवा, डॉक्यूमेंटेशन प्रमुख जगदीश पारीक, युवा संयोजक युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गिरीराज पारीक, महिला संयोजक जिला मंत्री राजश्री खाण्डल व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. रजनी गावडिया, अनुसूचित जाति संयोजक प्रमोद आर्य व कैलाश मेघवाल तथा अनुसूचित जनजाति संयोजक रघुनाथ मीणा होंगे।
ये रहेंगे विधानसभा संयोजक
इसी प्रकार जन आक्रोश यात्रा के लिए विधानसभा वार संयोजकों की नियुक्ति भी की गई है। इनमें लाडनूं विधानसभा क्षेत्र के लिए जिला उपाध्यक्ष नाथूराम कालेरा व बृजराज सिंह रायधना, डीडवाना के लिए जिला मिडिया प्रभारी राजेन्द्र पटवारी व उप प्रधान ओमप्रकाश लील, नावां के लिए प्रमोद आर्य व शंकर सिंह कोकपुरा, परबतसर के लिए अजित सिंह नैणिया व श्रवण बुगालिया तथा परबतसर के लिए जिला उपाध्यक्ष नारायण सिंह मीण्डकिया व राजेश डारा विधानसभा संयोजक रहेंगे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नौ करोड़ राजस्थानियों की अस्मिता की प्रतीक राजस्थानी भाषा को अविलंब मिले संवैधानिक मान्यता- राजेश विद्रोही, उर्दू के ख्यातनाम शायर का खुला विद्रोह, अब केवल और केवल लिखेंगे राजस्थानी में, अद्भुत संकल्प-शीघ्र मिले मान्यता

शहर चुनें

Follow Us Now