पुलिस महानिदेशक के आदेश- सभी पुलिस थानों पर रोज करेंगे थानाधिकारी जनसुनवाई, जिला क्राइम मीटिंग में एसपी राममूर्ति जोशी के दिशा-निर्देश, लूटमार के मामलों को गंभीरता से लें, अपराधों में लाई जावे सक्षम कमी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पुलिस महानिदेशक के आदेश- सभी पुलिस थानों पर रोज करेंगे थानाधिकारी जनसुनवाई,

जिला क्राइम मीटिंग में एसपी राममूर्ति जोशी के दिशा-निर्देश, लूटमार के मामलों को गंभीरता से लें, अपराधों में लाई जावे सक्षम कमी

नागौर। थानाधिकारी प्रतिदिन थाने में उपस्थित रहकर अब जनसुनवाई करेंगे। जो भी परिवाद पेश होंगे उनका निस्तारण कर सूचनाएं अपने उच्चाधिकारियो को प्रेषित करेंगे। पुलिस महानिदेशक ने इस आशय के आदेश जारी किए हैं। ये निर्देश शनिवार को यहां जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी राममूर्ति जोशी ने क्राइम मीटिंग में मौजूद समस्त थानाधिकारियों को दी।

पैंडेंसी कम की जाए, गंभीर अपराधों पर हो प्रभावी रोकथाम

क्राइम मीटिंग को संबोधित करते हुए नागौर एसपी राममूर्ति जोशी ने कहा कि समस्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपने-अपने क्षेत्रों के थानों की प्रभावी मॉनिटरिंग करें। वहां कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थानाधिकारियों को समय-समय पर निर्देशित भी करें। उन्होंने थानों में लंबित प्रकरणों पर चिंता जताते हुए कहा कि पैडेंसी कम करने के लिए अनुसंधान बढ़ाया जाए और लंबित प्रकरण त्वरित गति से निपटाने जाने चाहिए। एसपी जोशी ने लूट, नकबजनी, एवं गंभीर प्रकृति के अपराधों की प्रभावी रोकथाम के लिए सख्त कदम उठाने के लिए थानेदारों को निर्देशित किया। उन्होंने थाना क्षेत्रो में नियमित नाकाबंदी व नियमित निगरानी पर बल दिया।

महिला, बाल, वृद्ध और अजा-जजा अपराधों पर हो प्रभावी कार्रवाई

एसपी ने महिलाओं, बालक-बालिकाओं के साथ होने वाले यौन अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करने, अनुसूचित जाति-जनजाति व वृद्धजनों के साथ होने वाले अपराधों में प्रभावी कार्रवाई के निर्देश भी दिए। उन्होंने इस दौरान बताया कि पुलिस महानिदेशक राजस्थान ने स्पष्ट आदेश दिया है कि अब सभी थानों में थानाधिकारी नियमित जनसुनवाई करे तथा प्राप्त समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करें। इसलिए इस कार्य को अब प्रतिदिन करना है और इसकी नियमित रिपोर्ट एसपी कार्यालय को भेजनी है। क्राइम मीटिंग में एएसपी राजेश मीणा, एएसपी ताराचंद चैधरी, डीडवाना के एएसपी विमलसिंह नेहरा, कुचामन के एएसपी गणेशाराम चैधरी सहित जिले के सभी वृत्ताधिकारी व थानाधिकारी मौजूद थे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में दो दिनों में हुई चोरी की तीन वारदातें, बंद मकानों में घुस चोरों ने किया लाखों पर हाथ साफ, लोगों में दहशत फैली, हीरावती में एक और कुम्हारों का बास में दो घरों पर चोरों ने बोला धावा

इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर में ‘इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

शहर चुनें

Follow Us Now