लाडनूं पुलिस ने फिर किया एक और चोरी कख खुलासा, जेल से लाकर किया गिरफ्तार, माल बरामदगी के प्रयास, जारी, जिसने रैगर बस्ती में चोरी की, वही निकला मालियों का बास में चोरी का मुलजिम, दोनों चोरियों में ताले तोड़े और सोने-चांदी के गहने चुराए

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं पुलिस ने फिर किया एक और चोरी का खुलासा, जेल से लाकर किया गिरफ्तार, माल बरामदगी के प्रयास, जारी,

जिसने रैगर बस्ती में चोरी की, वही निकला मालियों का बास में चोरी का मुलजिम, दोनों चोरियों में ताले तोड़े और सोने-चांदी के गहने चुराए

लाडनूं। स्थानीय थाना पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु लगातार की जा रही कार्यवाही के दौरान एक आरोपी को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस आरोपी ने 4 नवम्बर को रात्रि के समय लाडनूं शहर में मालियों के बास में एक खाना बनाने वाली के घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण की चोरी की थी। मु.न. 322/ 2022 धारा 457, 380 भादस में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इसकी रिपोर्ट 7 नवम्बर को प्रार्थिया छोटी देवी पत्नी रतनलाल टाक जाति माली निवासी जनता कालोनी, मालियों का मोहल्ला लाडनूं ने लिखित रिपोर्ट दी थी कि प्रार्थीया शादी समारोह में खाना बनाने का काम करती है। घटना के रोज भी प्रार्थिया खाना बनाने के लिए भैया बगीची के पास गई हुई थी, पीछे से चोर ने रात्रि में घर के ताले तोड़ कर वारदात को अंजाम दिया। इस वारदात की रिपोर्ट दर्ज कर अनुसंधान हैड कांस्टेबल गजेन्द्र सिंह के सुपुर्द किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीडवाना विमलसिंह नेहरा तथा वृताधिकारी राजेश ढाका के निकटतम सुपरविजन में पुलिस निरीक्षक व थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्य योजना बना कर श रात्रि में ताला तोड़कर घर से सोने-चांदी के जेवरात चुराने वाले आरोपी का पता लगाया गया और पूर्व से जे.सी. में चल रहे आरोपी अनिल मौर्य (21) पुत्र शिवलाल मौर्य रैगर निवासी शीतला मंदिर के पास, लाडनूं को प्रोडक्शन वारण्ट पर प्राप्त कर न्यायालय में पेश कर दो दिन का पीसी रिमाण्ड प्राप्त किया गया है। मुल्जिम से इस मामले में अनुसंधान किया जा रहा है।
आसूचना व कार्यवाही प्रकरण में टीम गठित कर चोरों की स्थिति का पता कर चोरी किये गये माल की बरामदगी के प्रयास जारी है। गठित की गई पुलिस टीम में थानाधिकारी सुरेन्द्रसिंह के साथ एचसी गजेन्द्रसिंह, कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह, कमलेश व सलीम शामिल रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now