किसानों के मसीहा दीनबन्धु सर छोटूराम चैधरी की जयंती मनाई

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

किसानों के मसीहा दीनबन्धु सर छोटूराम चैधरी की जयंती मनाई

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। संखवास स्थित सरदार पटेल स्कूल में सर छोटू राम की जयंती मनाई। इस अवसर पर निदेशक भंवरलाल फिड़ौदा और प्रबंध निदेशक सुखदेव सेरड़िया ने दीप प्रज्वलित कर उनके तेल चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर व्याख्याता राजेश भांबू ने दीनबंधु की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके किसान हितैषी कानून, समाज सुधारक कानून में उनके योगदान के बारे मे बताया। निदेशक फिड़ौदा ने सर छोटू राम द्वारा मोर के शिकार पर पाबंदी तथा भाखड़ा बांध के प्रस्ताव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रबंध निदेशक सेरड़िया ने अपने संबोधन में छोटू राम द्वारा बनवाए गए कानून साहूकार पंजीकरण एक्ट, किसानों की गिरवी जमीनों की मुक्त वापसी एक्ट तथा कृषि उत्पाद मंडी अधिनियम के बारे में प्रकाश डाला। इस अवसर पर व्याख्याता महेश पारीक, विधाधर खटाणा, सुरेंद्र मीणा, ओमप्रकाश सेंगवा, कुलदीप दाधीच, नत्थाराम सौऊ, सांवरमल कुमावत, सुनिल पिचकिया, रामस्वरूप गौड़ आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now