मेघवालों का मौहल्ला के खसराओं को आबादी क्षेत्र में शामिल करने की मांग को लेकर सौपा ज्ञापन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मेघवालों का मौहल्ला के खसराओं को आबादी क्षेत्र में शामिल करने की मांग को लेकर सौपा ज्ञापन

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। मूंडवा के पालड़ी जोधा रोड, मेघवालों का मौहल्ला के खसरा नं.3862/3773 को आबादी क्षेत्र में लेकर मोहल्ले वालों ने यहां अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौपा। नगर पालिका के पालडी जोधा रोड़ मेघवालों का मोहल्ला के वार्ड नं. 15 व 13 स्थित है। उक्त मेघवालों के मोहल्ले में नगर पालिका द्वारा सड़क नालों एवं खटीक समाज भवन एवं मेघवाल समाज भवन बनाये हुये हैं। उक्त मौहल्ले घनी आबादी क्षेत्र है तथा सम्पूर्ण मोहल्ला लगभग 50 साल पुराना कब्जा है, जिसमें मकान व बाड़े बने हुए है। कॉलोनी का नगर पालिका मुण्डवा द्वारा 1996 में कच्ची बस्ती का सर्वे हो चुका है। वर्तमान में राज्य सरकार द्वारा घर-घर जल कनेक्शन की योजना चलाई जा रही है। लेकिन, पालड़ी जोधा रोड़ के मेघवालों का मोहल्ला में वार्ड न 15 व 13 के रहवासियों को अभी भी इस योजना का लाभ नहीं मिला है। ज्ञापन देने वालों में लक्षमणराम, हरबुराम, हरकाराम, मांगीलाल, जैनसाब, शैतानराम, प्रेमाराम, धारुराम, किशोरराम, लक्ष्मण, दिनेश, कमल, जगदीश डाबी, बाबूलाल, महेंद्र आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now