शिक्षक बनें संस्कृति और संस्कारों के संवाहक – सी.आर.  चौधरी, छात्राध्यापिकाओं के लिए मंगलभावना समारोह आयोजित, भामाशाहों ने दिए 3 लाख रुपये

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

शिक्षक बनें संस्कृति और संस्कारों के संवाहक – सी.आर.  चौधरी,

छात्राध्यापिकाओं के लिए मंगलभावना समारोह आयोजित, भामाशाहों ने दिए 3 लाख रुपये

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। वीर तेजा महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय की बी.एड. पार्ट द्वितीय की छात्राओं के प्रशिक्षणोपरान्त उनके मंगलमय भावी जीवन की शुभकामनार्थ ‘‘आशीर्वचन समारोह‘‘ का आयोजन सूरजमल मिस्त्री (स्वाती इन्टीरियर्स मुम्बई) के मुख्य आतिथ्य एवं रामस्वरूप कांकाणी जायल के विशिष्ट आतिथ्य में समारोह पूर्वक सम्पन्न हुआ। संस्थान के अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री सी.आर. चैधरी ने ‘राष्ट्र के लिये शिक्षक की महती भूमिका’ पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक पीढ़ी दर पीढ़ी संस्कृति और संस्कारों के आदर्श एवं सच्चे संवाहक व सम्प्रेषक बनें। इस अवसर पर बी.एड. छात्राओं ने गीत संगीत व नृत्य आदि की मनमोहक प्रस्तुतियं दी। समारोह में उपस्थित भामाशाहों में 2 लाख 51000 रू. सूरजमल सुथार (स्वाति इन्टीरीयर्स श्री बालाजी) ने, 51000 रू रामस्वरूप कांकाणी जायल ने संस्थान विकासार्थ राशि भेंट की। संस्थान के सचिव सुखराम फिडौदा के समस्त आगन्तुकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों के प्रति पूर्ण कृतज्ञता बोध एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now