1 से 14 दिसंबर तक प्रदेश की 200 विधानसभाओं में घूमेगी बीजेपी की जन आक्रोश रथ यात्रा- खींवसर, वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी नागौर। भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा राज्य के पूर्व मंत्री

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

1 से 14 दिसंबर तक प्रदेश की 200 विधानसभाओं में घूमेगी बीजेपी की जन आक्रोश रथ यात्रा- खींवसर,

वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी

नागौर। भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा राज्य के पूर्व मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस की वजह से प्रदेश में भ्रष्टाचार और महिला अत्याचार दिनों दिन बढ़ रहा है। कांग्रेस की सरकार में नेताओं की आपसी लड़ाई व सत्ता के संघर्ष के फलस्वरूप प्रदेश का विकास ठप हो गया है। ऐसे में समूचे प्रदेश की जनता परेशान है इसलिए अब भारतीय जनता पार्टी जनता की सुनवाई करने के लिए 1 से 14 दिसंबर तक समस्त 200 विधानसभा क्षेत्रों में जन आक्रोश रथ यात्रा निकालेगी। खींवसर ने सोमवार को यहां भाजपा के जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान जन आक्रोश यात्रा के दौरान रथ पर एक शिकायत पेटिका भी रहेगी। गांव गांव आमजन से शिकायत ली जाएगी और फीडबैक लेकर उसे केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा। इस दौरान भाजपा नेता गजेन्द्र सिंह ने कहा कि इस बार गहलोत सरकार के कार्यकाल में 8 लाख 31 हजार से ज्यादा अपराधिक मुकदमे दर्ज हुए हैं और 6 हजार से अधिक निर्दोर्ष नागरिको की हत्या हो गई। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं है। महिलाओं पर तो रिकॉर्ड अत्याचार हुए हैं। उन्होंने बताया कि 4 साल में 1 लाख 61 हजार से ज्याद मुकदमे महिला अत्याचारों के हैं इसमें से 27 हजार से ज्यादा बाहन बेटियो के साथ दुष्कर्म के मामले है। इससे समूचा राजस्थान शर्मसार हुआ है मगर इसके बावजूद कांग्रेस की गहलोत सरकार महिला अत्याचार रोकने में विफल साबित हो गई है। खींवसर ने कहा कि रामनवमी के जुलूस व शोभायात्राओं को गहलोत सरकार ने जगह जगह रुकवा दिया और अनुमति नहीं दी जबकि इसी कांग्रेस सरकार ने कुख्यात संगठन पीएफआई को कोटा में रैली निकालने की इजाजत दी जो खुलेआम तुष्टीकरण है इस राज में दो दर्जन पुजारियों व साधु संतों की हत्याएं हो गई मगर सरकार कोई ठोस कदम तक नहीं उठा पाई इसलिए अब भाजपा प्रदेश में बड़े आंदोलन की ओर अग्रसर है और आने वाले चुनावों में कांग्रेस को करारी शिकस्त देकर सत्ता से हटाएंगे। भाजपा नेता गजेंद्र सिंह ने दावा किया आगामी चुनावों में बीजेपी प्रदेश की 150 सीटों पर जीतकर सत्ता में आएंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी एकजुटता के साथ जन आक्रोश यात्रा में जुटने का आह्वान किया। नागौर भाजपा के जिलाध्यक्ष विधायक मोहनराम चौधरी ने कहा कि 14 दिवसीय जन आक्रोश रथ यात्रा के प्रभारी अरूण चतुर्वेदी होंगे। उनका हमें समय समय मार्गदर्शन मिलेगा। साथ ही जिलाध्यक्ष चौधरी ने बताया कि इस बार जन आक्रोश यात्रा के साथ साथ कार्यकर्ता चौपाल, नुक्कड सभाएं और पदयात्राएं भी निकालेंगे तथा आमजन के बीच जाकर उनसे हम लोग सीधा संवाद करेंगे। जिलाध्यक्ष मोहनराम चौधरी ने बताया कि यात्रा के लिए विधानसभावार प्रभारी नियुक्त किए जा चुके हैं। नागौर के लिए माधोराम, मेड़ता मं अमित भंसाली, डेगाना में नरेन्द्र पिलानिया, जायल में सहीराम बिश्नोई और खींवसर में उपेंद्र दवे प्रभारी मनोनीत किए गए हैं। इस दौरान जन आक्रोश यात्रा के सह संयोजक डा. हापूराम चौधरी, जिला महामंत्री रमेश अपूर्वा, जिला कार्यालय प्रभारी रामनिवास सांखला, बजरंग शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान जन आक्रोश रथ यात्रा के पत्रक का भी विमोचन किया गया।

14 से 20 दिसंबर तक हर विधानसभा में होगी एक बड़ी आमसभा

इस दौरान जन आक्रोश रथ यात्रा के नागौर जिला संयोजक लक्ष्मीनारायण मूण्डेल ने बताया कि जिला मुख्यालय पर एक दिसंबर से रथ यात्रा निकलेगी जो सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी। एक दिन में 10-10 ग्राम पंचायतों में यह रथ यात्राएं घूमेगी और आमजन से फीडबैक व शिकायत और सुझाव हासिल करेगी। तदोपरांत 14 से 20 दिसंबर तक प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक बड़ी आमसभा आयोजित की जाएगी। जिसमें केंद्र व प्रदेश के बड़े भाजपा नेता शामिल होंगे। युवा नेता मूंडेल ने बताया कि पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने किसानों से कर्जमाफी का वादा किया मगर 4 साल बाद भी कर्जमाफी नहीं हुई, यह किसानो के साथ बड़ा धोखा है इसलिए प्रदेश का किसान इस बार कांग्रेस को सबक सिखाने को तैयार बैठा है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारों को भत्ते के नाम ठगा गया और चुनावी वादे के बावजूद पैटराटीचर्स, संविदाकर्मी सहित अनेक कार्मिक आज भी आंदोलन कर रहे हैं और स्थाई नियुक्ति नहीं दी गई। सारी भर्तियां फर्जी निकली। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हो गए जो बेरोजगार शिक्षित युवाओं के साथ कुठाराघत है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नौ करोड़ राजस्थानियों की अस्मिता की प्रतीक राजस्थानी भाषा को अविलंब मिले संवैधानिक मान्यता- राजेश विद्रोही, उर्दू के ख्यातनाम शायर का खुला विद्रोह, अब केवल और केवल लिखेंगे राजस्थानी में, अद्भुत संकल्प-शीघ्र मिले मान्यता

शहर चुनें

Follow Us Now