दोनों नेताओं ने क्या कुछ कहा इसको मैं नहीं जानता, लेकिन भारत जोड़ो यात्रा पर गहलोत और पायलट के विवाद का कोई असर नहीं- राहुल गांधी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

दोनों नेताओं ने क्या कुछ कहा इसको मैं नहीं जानता, लेकिन भारत जोड़ो यात्रा पर गहलोत और पायलट के विवाद का कोई असर नहीं- राहुल गांधी

इंदौर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच चल रहा विवाद फिलहाल शीघ्र खत्म होने के आसार नहीं है। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान यह स्पष्ट किया कि दोनों नेता पार्टी के एसिड हैं और अब दोनों नेताओं को आपसी समन्वय करके ही आगे बढ़ना पड़ेगा।
राहुल गांधी ने सोमवार को इंदौर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्पष्ट तौर पर कहा कि दोनों नेताओं ने क्या कुछ कहा इसको मैं नहीं जानता। लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के बीच चल रहे विवाद से भारत जोड़ो यात्रा पर कोई असर नहीं पड़ेगा।इससे यह स्पष्ट होता है कि कि फिलहाल हिमाचल और गुजरात चुनाव परिणाम के बाद ही राजस्थान में चल रहे विवाद पर कोई निर्णय आ सकेगा।

भारत जोड़ो यात्रा 5 दिसंबर के आसपास प्रदेश में एंट्री कर रही है। यात्रा के राजस्थान आने से पहले ही राहुल गांधी ने यह बयान देकर इस बात के संकेत दे दिए हैं कि पार्टी अब इस मुद्दे को तूल नहीं देना चाहती। अब राहुल गांधी की यात्रा तक राजस्थान को लेकर कोई फैसला होने की उम्मीद नहीं है।

जयपुर आ रहे हैं वेणुगोपाल 
29 नवंबर को जयपुर में भारत जोड़ो यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर राज्य समन्वय समिति की बैठक मैं संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल आ रहे हैं। इस बैठक में भारत जोड़ो यात्रा में इस प्रकार की व्यवस्थाएं रहेगी और किस की क्या भूमिका रहेगी इस पर भी निर्णय किया जा सकता है ।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now