जन आक्रोश रथयात्रा केे लिए भाजपा तैयारियों में जुटी, जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही किया गया दायित्वों का निर्धारण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जन आक्रोश रथयात्रा केे लिए भाजपा तैयारियों में जुटी,

जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही किया गया दायित्वों का निर्धारण

लाडनूं। भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में प्रदेश भर में गहलोत सरकार के कुशासन, किसानों, युवाओं व कामगारों के साथ धोखा, बढते महिला अत्याचारों, दलितों के उत्पीड़न, अपराधों का शिखर चढता आंकड़ा, जनहितों को दरकिनार करके सता बचाने के लिए येन-केन-प्रकारेण जुटी कांग्रेस को लेकर आमजनता में उभरे आक्रोश को लेकर निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा को लेकर भाजपा की नागौर देहात ईकाई में सभी कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ओड़ींट के नेतृत्व में पूरे जिले में तैयारियों में जुट गए हैं। इस सम्बंध जिलाध्यक्ष ने यात्रा के लिए जिलास्तर पर विधानसभा स्तर पर यात्रा के शुभारम्भ के कार्यक्रम के सााि ही कार्यकर्ताओं के दायित्वों का निर्धारण भी कर दिया है।

विधानसभावार शुभारम्भ कार्यक्रम तय

भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित जन आक्रोश आंदोलन में जिला स्तर एवं विधानसभा स्तर पर रथ यात्रा निकाली जाने के लिए कार्यक्रम का निर्धारण किया गया है। जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ओड़ींट ने बताया कि 3 दिसम्बर शनिवार को प्रातः 10.30 बजे मकराना से जिला स्तर पर रथयात्रा का आरम्भ किया जाएगा। इसी दिन इसी समय मकराना के बालाजी मंदिर बोरावड़ रोड से विधानसभा रूतर पर भी राियात्रा का शुभारम्भ किया जाएगा। अन्य क्षेत्रों के विधानसभा स्तर पर रथयात्रा के प्रारम्भ के लिए निर्धारित किए गए कार्यक्रम के अनुसार 3 दिसम्बर को ही दोपहर 2 बजे डीडवाना के दोजराज गणेश मंदिर से, 4 दिसम्बर को प्रातः 10.30 बजे लाडनूं में पाबोलाव मंदिर से, नांवा विधानसभा क्षेत्र के लिए 4 दिसम्बर को ही प्रातः 10.30 बजे डूगरी बालाजी डीडवाना रोड कुचामन से, इसी दिन प्रातः 10.30 बजे परबतसर में गणेश मंदिर से रथयात्रा प्रारम्भ की जाएगी।

लाडनूं विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को बांटे दायित्व

भारतीय जनता पार्टी की नागौर देहात जिला ईकाई में विधानसभा क्षेत्र लाडनूं के लिए मंडलवार दायित्वों का निर्धारण किया गया है। जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ओड़ींट ने बताया कि यात्रा के लिए विधानसभा संयोजक जिला उपाध्यक्ष नाथूराम कालेरा को एव सह संयोजक का दायित्व मीठड़ी मंडल अध्यक्ष बृजराज सिंह को सौंपा गया है। इनके अलावा इस यात्रा के लिए कार्यक्रम व प्रवास प्रमुख मुरलीधर सोनी, सभा व रैली प्रमुख नवरत्न खीचड़, यात्रा वाहन प्रमुख राजेन्द्र सिंह धोलिया, स्वागत प्रमुख प्रेमदास स्वामी, प्रचार-प्रसार प्रमुख पृथ्वीसिंह जोधा, मीडिया प्रमुख बनवारी शर्मा, सोशल मीडिया प्रमुख कमल सैन, प्रशासनिक कार्य प्रमुख राजेश शर्मा, अतिथि प्रमुख श्यामसुन्दर पंवार, चिकित्सा प्रमुख उमेश पीपावत, आवास प्रमुख जगदीश पारीक, भोजन प्रमुख अंजना शर्मा, सुरक्षा प्रमुख शम्भूसिंह तोलियासर, स्वच्छता प्रमुख प्रह्लाद सिंह, एडवांस व्यवस्था टीम प्रमुख संजय थालोड़, डोक्यूमेंटेशन प्रमुख ओमप्रकाश तिवाड़ी, युवा संयोजक चेतन भोजक, महिला संयोजक सुनीता वर्मा एवं अनुसचित जाति संयोजक डा. रामदेव आलड़िया होंगे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

देश में इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति को मान्यता देने के संदर्भ में दो दिवसीय विशेष निरीक्षण एवं अध्ययन, 23 सितंबर को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रो होम्योपैथी एवं 24 सितंबर को देवी अहिल्या हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का निरीक्षण

लाडनूं के सींवा में सात दिवसीय राज्य स्तरीय 70वीं छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से, शहीद सुगन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सींवा में अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की छात्रा खिलाड़ियों के बीच रहेगा मुकाबला

शहर चुनें

Follow Us Now