कांग्रेस राज में महिलाएं हुई असुरक्षित- डा. रजनी गावड़िया, जन आक्रोश यात्रा में भाजपा पदाधिकारियों को समस्याओं से रूबरू करा रहे हैं लोग

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]


कांग्रेस राज में महिलाएं हुई असुरक्षित- डा. रजनी गावड़िया,

जन आक्रोश यात्रा में भाजपा पदाधिकारियों को समस्याओं से रूबरू करा रहे हैं लोग

 लाडनूं। भारतीय जनता पार्टी की ओर से की जा रही जन आक्रोश यात्रा मंगलवार को तहसील के विभिन्न गांवों में पहुंची, जहां सैकड़ों की तादाद में लोगों ने यात्रा का स्वागत किया तथा साथ ही क्षेत्र के बल्कि पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने गांव से सम्बंधित विभिन्न जन समस्याओं से भी अवगत करवाया। यात्रा के दौरान आयोजित सभाओं में जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ओड़ींट ने कहा कि कांग्रेस के राज में हर गांव, गली, मौहल्ले, शहर में समस्याओं के अंबार लगे हैं, जिससे जनता में आक्रोश है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मात्र एक दिखावा है, जबकि कांग्रेस को सबसे पहले अपने घर को जोड़ने की आवश्यकता है। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रजनी गावड़िया ने कांग्रेस के राज में महिलाओं को असुरक्षित बताया और कहा कि जितने अतयाचार औेर दुराचार इस राज में बढे हैं, वे पूरे देश में सबसे अधिक है। जिला उपाध्यक्ष एवं यात्रा संयोजक नाथूराम कालेरा ने कहा कि पिछले चुनाव में जनता कांग्रेस को वोट देने की जो गलती कर चुकी, उसे इस बार नहीं दोहराया जाएगा। महिला मोर्चा की वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुमित्रा आर्य व जिला महामंत्री सुनीता वर्मा ने केंद्र की सरकार की महिलाओं के लिए चल रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। जिला प्रवक्ता राजेंद्र सिंह धोलिया ने यात्रा के बारे में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। कार्यक्रम में भाजपा के विधानसभा संयोजक उमेश पीपावत, जिला परिषद सदस्य मरुधर कवर, किसान मोर्चा के पूव्र जिलाध्यक्ष देवाराम पटेल, जिला उपाध्यक्ष अंजना शर्मा, जिला मंत्री जगदीश पारीक, शहर मंडल अध्यक्ष मुरलीधर सोनी, महामंत्री राजेश शर्मा, महिला मोर्चा की शहर मंडल अध्यक्ष रेणु कोचर, पार्षद दिलीप टाक, बच्छराज प्रजापत, बाबूलाल प्रजापत, सहित पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मनोरंजन, खरीदारी, खाने-पीने का केन्द्र बना मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर : एक रिपोर्ट, कोई नौकायन का मजा ले रहा है, कोई ट्रेन के सफर का आनंद, किसी को ताजा फलों का ज्यूस पसंद है तो कोई छोला-भटूरा व पिज्जा का शौकीन है, बच्चों-युवाओं और महिलाओं को झूले ही नहीं आकर्षक वस्तुएं भी लुभा रही हैं

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now