फुले छात्रावास के लिए सैनी समाज के पूर्व अध्यक्ष भामाशाह विनोद गौड ने लाखों की भूमि के दान का किया ऐलान, छात्रावास निर्माण समिति ने किया भूमि का निरीक्षण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

फुले छात्रावास के लिए सैनी समाज के पूर्व अध्यक्ष भामाशाह विनोद गौड ने लाखों की भूमि के दान का किया ऐलान,

छात्रावास निर्माण समिति ने किया भूमि का निरीक्षण

लक्ष्मणगढ़ (बाबू लाल सैनी पत्रकार)। कस्बे में प्रस्तावित महात्मा ज्योतिबा फुले छात्रावास निर्माण के लिए महात्मा ज्योतिबा फुले विकास समिति के अध्यक्ष व भामाशाह विनोद कुमार गौड ने छात्रावास के उपयोग के लिए लाखों रुपए की भूमि निःशुल्क देने का ऐलान किया है।
भामाशाह की घोषणा के बाद प्रस्तावित छात्रावास समिति अध्यक्ष बाबूलाल सैनी के नेतृत्व में भूमि का निरीक्षण किया तथा भूमि चयन सहित छात्रावास की रूपरेखा तैयार करने की योजना पर चर्चा परिचर्चा की। इस अवसर पर उधोगपति भामाशाह समाजसेवी अनिल कुमार बागड़ी, छात्रावास निर्माण के लिए भूमि प्रदान करने वाले भामाशाह विनोद गौड, भंवरलाल सेठों की कोठी, महात्मा ज्योतिबा फुले विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष सज्जन कुमार बबेरवाल, झाबर मल सिंगोदिया, महेंद्र कुमार चुनवाल रामस्वरूप पीटीआई, व्यवसायी शुभकरण चुनवाल, फुले ब्रिगेड के तहसील अध्यक्ष मनोज राकसिया,देहात अध्यक्ष विनोद खांखला, भागीरथ गौड़ महावीर जाजम, राकेश गौड़, आदि मौजूद थे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

‘हमारे खिलाफ जिस-जिस ने वोट दिया है और जो भी खिलाफ वोट देने वाले हैं, उन सबको जान से मारेंगे’ लाडनूं के शहरिया बास वार्ड एक में नगर पालिका चुनाव के मतदान को लेकर गंभीर झड़प, 28 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, मतदान केंद्र से पुलिस ने बदमाशों को हटाया फिर भी मारपीट से नहीं चूके

लाडनूं के मंजीतपाल सिंह सांवराद बने शिवसेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान में शिवसेना को नई दिशा देने का लिया संकल्प, समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर राज्य की राजनीति को देंगे नया मोड़

शहर चुनें

Follow Us Now