ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) तैयार करने पर दिया सरपंचों एवं वीडिओ को प्रशिक्षण लाडनूं में तीन दिवसीय सरपंच व ग्राम विकास अधिकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा दिन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) तैयार करने पर दिया सरपंचों एवं वीडिओ को प्रशिक्षण

लाडनूं में तीन दिवसीय सरपंच व ग्राम विकास अधिकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा दिन

 लाडनूं। राज्य सरकार के निर्देशानुसार पुनरुत्थान राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत सरपंचों व ग्राम विकास अधिकारियों के तीन दिवसीय संयुक्त प्रशिक्षण के तहत यहां पंचायत समिति सभागार में गुरूवार को दूसरे दिन ग्राम पंचायत विकास योजना निर्माण (जीपीडीपी)ः 2023-2024 के सम्बंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में विकास अधिकारी भंवराराम कालवी ने स्वस्थ गांव बनाने हेतु किये जाने वाले प्रमुख उपाय, बाल हितैषी गांव, पर्याप्त जल संसाधन युक्त गांव बनाने हेतु किये जाने वाले प्रमुख उपाय आदि के बारे में जानकारी दी। कनिष्ठ अभियंता रामदयाल शर्मा ने ‘ग्राम पंचायत विकास योजना’ (जीपीडीपी) वषर्ः 2023-24 के तहत निर्माण के स्म्बंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर ग्राम सभा से पूर्व महिला बाल सभा एवं बाल सभा के आयोजन की जानकारी भी दी गई, जिसमें पंाच विभागों की आवश्यक उपस्थिति के बारे में बताया। इस प्लान में नौ थीमों के समावेश की जानकारी भी दी गई सहायक विकास अधिकारी रामनिवास रलिया ने ढांचागत आत्मनिर्भर पंचायत हेतु समुदाय व सरकार स्तर पर उपायों पर समझ स्थापित करने की जानकारी दी। सहायक विकास अधिकारी मोहनराम नेहरा ने कार्यक्रम में 73वें संविधान संशोधन 1992 एवं 11वीं अनुसूची में 29 विषयों की जानकारी दी। इस अवसर पर राज्य सरकार की 4 वर्षो की उपलब्धियों के सम्बंध में छपे हुए पेम्पलेट एवं पुस्तकें सभी उपस्थित सरपंचों एव ग्राम विकास अधिकारियों को वितरित किए गए।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

संगठन, शिक्षा, रोजगार और युवा नेतृत्व से ही संभव है समाज की प्रगति- प्रह्लाद राय टाक, लाडनूं में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त श्री यादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक का प्रजापति समाज ने किया भव्य स्वागत

लाडनूं के ग्राम रोडू का 15 वर्षीय गर्वित रेवाड़ बना डीडवाना जिले का एक दिन का कलेक्टर, डीडवाना प्रशासन की अनूठी पहल: आईएएस बनने का सपना देख रहे गर्वित ने संभाली जिले की कमान, एक दिन का कलेक्टर है लाइलाज बीमारी से पीड़ित, ​परिस्थितियों पर भारी पड़ा जज्बा: जिला कलेक्टर अवधेश मीना की संवेदनशील पहल, 15 साल के गर्वित को बनाया ‘एक दिन का कलेक्टर’, डचेन मस्कुलर डिस्ट्रोफी (डीएमडी) की गंभीर बीमारी से पीड़ित गर्वित है अध्ययन में मेधावी 

पुलिस ने किया लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक- बताए बचाव, सुरक्षा और कार्यवाही के तरीके, लाडनूं में लक्की डिफेंस एकेडमी और जसवंतगढ में हेप्पी क्रिएटिव लाइब्रेरी में हुए साइबर जागरूकता कार्यक्रम

शहर चुनें

Follow Us Now