सुजला बना लाडनूं तहसील का दूसरा चिरंजीवी गांव

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सुजला बना लाडनूं तहसील का दूसरा चिरंजीवी गांव

लाडनूं।  क्षेत्र की ग्राम पंचायत आसोटा के ग्राम सुजला को मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के अंतर्गत शत-प्रतिशत नामांकन कर इस योजना से जुड़ने के लिए उसे उपखंड क्षेत्र का दूसरा चिरंजीवी ग्राम घोषित किया गया। सरपंच हरदयाल रुलानिया द्वारा ग्राम के वंचित रहे 8 परिवारों को प्रेरित कर चिरंजीवी योजना में पंजीकृत किया गया, जिसमें से 6 परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पंजीकृत राशि का भुगतान भामाशाह के रूप में स्वयं सरपंच द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी अनिल कुमार गढ़वाल तथा तहसीलदार डॉ. सुरेंद्र भास्कर ने ग्राम पंचायत आसोटा के सरपंच हरदयाल रुलानिया एवं ग्राम विकास अधिकारी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इससे पूर्व मंगलपुरा ग्राम पंचायत के ग्राम नाटास को पूर्ण चिरंजीवी गांव घोषित किया गया था।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में दो दिनों में हुई चोरी की तीन वारदातें, बंद मकानों में घुस चोरों ने किया लाखों पर हाथ साफ, लोगों में दहशत फैली, हीरावती में एक और कुम्हारों का बास में दो घरों पर चोरों ने बोला धावा

इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर में ‘इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

शहर चुनें

Follow Us Now