लाडनूं में रास्ता खोलो अभियान के तहत दताऊ में हटाया अतिक्रमण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में रास्ता खोलो अभियान के तहत दताऊ में हटाया अतिक्रमण

लाडनूं। लाडनूं में रास्ता खोलो अभियान के तहत दताऊ सरहद पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। राजस्व विभाग की टीम ने जेसीबी की मदद से वर्षो से बंद पड़े मार्ग को को खुलवा कर आमजन को राहत प्रदान की। जानकारी के अनुसार आम कटानी रास्ते पर अतिक्रमण को लेकर पिछले लम्बे समय से राहगीरों और कृषकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में लाडनूं तहसीलदार डॉ. सुरेंद्र भास्कर के आदेशों के बाद अतिक्रमण हटाकर रास्ते को शुरू करवा दिया गया। रास्ता खुलवाने की यह कारवाई नायब तहसीलदार मुस्ताक खां के नेतृत्व में हुई।
तीन किमी लम्बा रास्ता कर दिया था बंद
तहसीलदार डॉ. सुरेंद्र भास्कर ने बताया कि दताऊ से छप्पारा मार्ग पर पट्टियां, तार और डोला बांध कर अतिक्रमण किया हुआ था, जिसको राजस्व विभाग की टीम ने जेसीबी की मदद से हटा दिया। गौरतलब है कि यह रास्ता कृषक व आम राहगीरों के लिए महत्वपूर्ण था। यह रास्ता करीब 3 किलोमीटर लंबा था, जिसे अतिक्रमणकारियों ने दबंगता पूर्वक बंद कर दिया था, जिसकी सुध लेते हुए स्थानीय प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया। इस कार्रवाई में तहसीलदार डॉ.सुरेंद्र भास्कर के आदेशों पर नायब तहसीलदार मुश्ताक खा, भू अभिलेख निरीक्षक सारडी गिरधारी सिंह, भू अभिलेख निरीक्षक लाडनूं लादू सिंह, पटवारी रामावतार स्वामी, पटवारी सांवराद दुलीचंद, पटवारी तंवरा अनिल कुमार, पंचायत टीम व पुलिस जाब्ता मौके पर मौजूद रहा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now