लाडनूं में अलग अलग 6 बस्तियों से निकला आरएसएस पथ संचलन 12 जनवरी को विराट हिन्दू शक्ति संगम पथ संचलन का होगा आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में अलग अलग 6 बस्तियों से निकला आरएसएस पथ संचलन

12 जनवरी को विराट हिन्दू शक्ति संगम पथ संचलन का होगा आयोजन

लाडनूं । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में 1 जनवरी रविवार को लाडनूँ की 6 बस्तियों में अलग अलग पथ संचलन निकला । नगर कार्यवाह संजय प्रजापत ने बताया कि बस्ती क्रमांक 1 श्रीराम बस्ती का पथ संचलन कनक श्याम विद्या मंदिर से प्रारम्भ हुआ जो चार भुजा भवन के पास समापन हुआ । बस्ती क्रमांक 2 विवेकानन्द बस्ती एवं बस्ती क्रमांक 3 शिवाजी बस्ती का पथ संचलन आदर्श विद्या मंदिर से प्रारम्भ हुआ जो विवेकानन्द संघ स्थान कालीजी का चौक समापन में हुआ । बस्ती क्रमांक 4 दयानन्द बस्ती व बस्ती क्रमांक 5 भारत माता बस्ती का पथ संचलन शीतला माता चौक से प्रारम्भ हुआ एवं बस्ती क्रमांक 6 प्रताप बस्ती का श्री देवनारायण कॉलोनी से प्रारम्भ होकर रावणा राजपूत समाज भवन के सामने सम्पन्न हुआ साथ ही 12 जनवरी पर आयोजित विशाल पथ संचलन को लेकर पूरे नगर में उत्साह का वातावरण है।


खंड संघचालक बजरंग लाल  यादव ने बताया कि 12 जनवरी 2023 को पूरे लाडनूँ तहसील का भव्य पथ संचलन निकलेगा। इसको लेकर गांवों में डोर।टू डोर पंजीयन अभियान चल रहे है। इस दिन लाडनूँ में भव्य स्वरूप दिखाई देगा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

संगठन, शिक्षा, रोजगार और युवा नेतृत्व से ही संभव है समाज की प्रगति- प्रह्लाद राय टाक, लाडनूं में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त श्री यादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक का प्रजापति समाज ने किया भव्य स्वागत

लाडनूं के ग्राम रोडू का 15 वर्षीय गर्वित रेवाड़ बना डीडवाना जिले का एक दिन का कलेक्टर, डीडवाना प्रशासन की अनूठी पहल: आईएएस बनने का सपना देख रहे गर्वित ने संभाली जिले की कमान, एक दिन का कलेक्टर है लाइलाज बीमारी से पीड़ित, ​परिस्थितियों पर भारी पड़ा जज्बा: जिला कलेक्टर अवधेश मीना की संवेदनशील पहल, 15 साल के गर्वित को बनाया ‘एक दिन का कलेक्टर’, डचेन मस्कुलर डिस्ट्रोफी (डीएमडी) की गंभीर बीमारी से पीड़ित गर्वित है अध्ययन में मेधावी 

पुलिस ने किया लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक- बताए बचाव, सुरक्षा और कार्यवाही के तरीके, लाडनूं में लक्की डिफेंस एकेडमी और जसवंतगढ में हेप्पी क्रिएटिव लाइब्रेरी में हुए साइबर जागरूकता कार्यक्रम

शहर चुनें

Follow Us Now