लाडनूं के कसूम्बी बाइपास पर हादसा, पति-पत्नी और 5 साल की बेटी घायल, नीलगाय को बचाने के चक्कर में पलटी कार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के कसूम्बी बाइपास पर हादसा, पति-पत्नी और 5 साल की बेटी घायल, नीलगाय को बचाने के चक्कर में पलटी कार

लाडनूं। तहसील के कसूम्बी बाईपास रोड पर ग्राम कसूम्बी और तंवरा के बीच सड़क माग्र पर अचानक आए रोझ (नीलगाय) के आ जाने से उसे बचाने के चक्कर में एक कार के पलट जाने से तीन जने घायल हो गए, जिन्हें यहां राजकीय चिकित्सालय में लाया जाकर प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सार्थ रैफर कर दिया गया है। ग्रामीणों से हादसे की सूचना मिलते ही जसवंतगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार सवार पति-पत्नी और एक बच्ची को यहां राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। थाना अधिकारी अजय कुमार मीणा ने बताया कि सुजानगढ़ निवासी नारायण सोनी पुत्र राजकुमार सोनी (30) पत्नी पूजा सोनी (28) साल और पांच वर्षीय बेटी जयश्री के साथ कार में सवार होकर निजी कार्य के लिए सीकर गए थे, जहां से वापस सुजानगढ़ लौट रहे थे। इस दौरान कसूम्बी बाइपास पर नील गाय को बचाने के चक्कर में कार ने संतुलन खो दिया और कार पलट गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया है।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now