2025 तक देश के हर गांव-बस्ती में होगी आरएसएस की शाखाएं- टाक, लाडनूं के दूजार व मीठड़ी में निकाला गया पथ संचलन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

2025 तक देश के हर गांव-बस्ती में होगी आरएसएस की शाखाएं- टाक,

लाडनूं के दूजार व मीठड़ी में निकाला गया पथ संचलन

लाडनूं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में आयोजित होने जा रहे विराट हिन्दू शक्ति संगम के अन्तर्गत पथ संचलन का विशाल कार्यक्रम 12 जनवरी को लाडनूं शहर में से होने जा रहा है। इससे पूर्व ग्राम दूजार एवं मीठड़ी में भी ग्रामीण स्वयसेवकों द्वारा पथ संचलन निकला गया। दूजार में मुख्य गुंवाड़ से शुरू हुआ पथ संचलन उजाला शिक्षण संस्थान मैदान में सम्प्पन हुआ। जहां मुख्य अतिथि पूर्व सैनिक भंवरलाल स्वामी रहे। मुख्य वक्ता जिला सह शारीरिक प्रमुख मधुसूदन टाक ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाला समय भारत का है। सम्पूर्ण दुनियां भारत को परम् शक्ति की ओर बढ़ते हुए देख रही है। यह तभी सम्भव होगा जब गांव-गांव और शहर की गली-गली की सज्जन शक्ति देश के प्रति जागरूक रहते हुए सक्रिय रहे। संघ इसी ध्येय को लेकर निरन्तर देश का विश्वगुरू बनाने के अपने एकमात्र लक्ष्य की ओर से गत 97 सालों से लगा हुआ है। इसके तहत सन 2025 तक देश की प्रत्येक गांव-बस्ती में संघ की शाखाओं को पहुंचाई जाएगी।
रंगोलियां बनाकर किया स्वागत
दूजार की बहनों द्वारा पथसंचलन के मार्ग पर स्वागत के लिए जगह-जगह रंगोलियां सजाई। मुख्य गुंवाड़ से प्रारम्भ होकर जांगीड़ कॉलोनी, बावरी कॉलोनी, गुर्जर कॉलोनी, राजपूत कॉलोनी, मेघवाल कॉलोनी, माली मौहल्ला, स्वामी कॉलोनी में गुजरने पर पथ संचलन पर घरों से लोगों ने पुष्पवर्षा की तथा चैराहों पर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए।
मीठड़ी में भी निकाला गया पथ संचलन
मीठड़ी में खेल मैदान से पथ संचलन प्रारम्भ हुआ जो गणेश पंडाल में सम्प्पन हुआ। पथ संचलन के पश्चात मुख्य वक्ता डीडवाना जिला प्रचारक अशोक विजय ने कहा कि वर्तमान समय में विश्व पटल पर भारत की अद्भुत छवि विश्व का नेतृत्व करने की बन रही है। सभी क्षेत्रों में भारत के लोग अग्रणी भूमिका में हैं। संघ विगत 97 वर्षों से राष्ट्र समाज के कार्य में सभी जातिभेदों को भुलाकर समाज को एक धागे में पिरोने का कार्य कर रहा है। आने वाल 2 वर्ष पश्चात संघ अपना शताब्दी वर्ष मनाने जा रहा है, ऐसे समय स्वयंसेवकों की समाज में भूमिका और अधिक बढ़ जाती है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नौ करोड़ राजस्थानियों की अस्मिता की प्रतीक राजस्थानी भाषा को अविलंब मिले संवैधानिक मान्यता- राजेश विद्रोही, उर्दू के ख्यातनाम शायर का खुला विद्रोह, अब केवल और केवल लिखेंगे राजस्थानी में, अद्भुत संकल्प-शीघ्र मिले मान्यता

शहर चुनें

Follow Us Now