मगरा बास में पानी के भराव की वजह से परेशान हुए रहवासी, नगर पालिका नहीं ले रही सुध, नगर पालिका ने नालियां नहीं बनाई, रास्ता नीचे होने से मुख्य सड़क के नाले का पानी घुस जाता है

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मगरा बास में पानी के भराव की वजह से परेशान हुए रहवासी, नगर पालिका नहीं ले रही सुध,

नगर पालिका ने नालियां नहीं बनाई, रास्ता नीचे होने से मुख्य सड़क के नाले का पानी घुस जाता है

लाडनूं। शहर के मगरा बास के वार्ड सं. 8 में कई महीनों से गंदे पानी के फैलाव से हो रही परेशानियों का सामना करने को नागरिकगण मजबूर हैं। यहां मोहम्मिदया मस्जिद से लेकर शौकत खां मोयल के घर तक गंदा पानी फैला हुआ है, जिससे राहगीरों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। इस गंदे पानी के भराव के कारण दुर्गंध और मक्खी-मच्छरों से भी रहवासी परेशान हैं। इससे मौसमी व अन्य बीमारियों के फैलने का खतरा मंडराने लगा है। इस क्षेत्र में स्थित स्कूल में और मदरसा में पढनले के लिए आने-जाने वाले बच्चों के लिए जहां मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं यहां स्थित मस्जिद में नमाज पढने के लिनए आने वाले नमाजियों को भी रोजमर्रा समस्याओ ंसे रूबरू होना पड़ता है।
नाले के गलत निर्माण से पानी गली में घुसता है
वार्डवासी खुर्शीद खां मोयल ने बताया कि इस मौहल्ले में नगर पालिका द्वारा नालियों का निर्माण नहीं किया गया है, जिससे पानी की निकासी नहीं हो पाती है, जिससे पानी आम रास्ते में ही इकट्ठा हो जाता है। मौहल्ले से जुड़े हुए मुख्य मार्ग पर बने बड़े नाले में भी रूकावट होने और गलत निर्माण होने से पानी उसमे ंपड़ा रहता है। नियमित सफाई के अभाव में वह गंदा पानी नाले से उफन-उफन कर इसी मौहल्ले में आकर जमा हो जाता है, जिससे स्थिति बद से बदतर हों चुकी है। वार्डवासी मनोज चैहान ने बताया कि इस मौहल्ले की सड़क से मुख्य सड़क को बहुत ऊची बना दिए जाने से इस मौहल्ले के घरों के पानी की निकासी रूक गई है। पानी का बहाव बंद हो जाने से सारा गंदा पानी यहां सड़क पर ही इकट्ठा होकर रास्ते को जाम करके आवागमन बंद कर रहा है। मुख्य सड़क की ढलान इस गली की साईड में होने के कारण घरों व नाले का पानी इकट्ठा हो रहा है। वहीं बारिश के मौसम में तो इस क्षेत्र में तालाब जैसी स्थिति बन जाती है, जिससे लोगों का घरों से बाहर निकलना तक दूभर हो जाता है, साथ उलटे लोगों के घरों में सड़क का पानी घुसने लग जाता है।
घरों में घुसता है गंदा पानी, कर रहा है नींवों को कमजोर
वार्डवासी मो. गनी काजी ने बताया कि हमने घर में पानी घुसने की समस्या और एकत्र हो रहे बारिश के पानी से बचने के लिए नये घर का निर्माण तक करवाया, लेकिन गली में पानी की निकासी नहीं होने के कारण पानी घर के सामने ही रह जाता है, जिससे समस्या बनी हुई है और पड़ौसियों में आये दिन इस गंदे पानी को लेकर परस्पर झगड़े होते रहते हैं। वार्डवासी शौकत खां मोयल ने बताया कि नगर पालिका में कई बार शिकायत करने पर भी स्थिति जस की तस है। वार्डवासियों ने कई बार पार्षद और पालिकार अधिकारियेां को इस समस्या के बारे में सूचित किया, लेकिन इस मुश्किल से अभी तक कोई निजात नहीं मिल पाई है। हालात बदतर होते जा रहे हैं और लोगों के घरों की नींवों में पानी घुसने से मकान कमजोर हो रहे हैं आरैर कोई भी हादसा होकर जान-माल की हानि संभव है। गनीमत है कि जलदाय विभाग की पानी की आपूर्ति रोजाना नहीं होती, वरना जिस दिन भी सप्लाई आती है, लोगों के घरों के सामने सड़क पर पानी का तालाब बन जाता है। केवल इस गली का ही नहीं बलिनक आस पास की अन्य गलियों का पानी भी मुख्य सड़क के नाले से बाहर निकल कर इसी गली में जमा हो जाता है।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नौ करोड़ राजस्थानियों की अस्मिता की प्रतीक राजस्थानी भाषा को अविलंब मिले संवैधानिक मान्यता- राजेश विद्रोही, उर्दू के ख्यातनाम शायर का खुला विद्रोह, अब केवल और केवल लिखेंगे राजस्थानी में, अद्भुत संकल्प-शीघ्र मिले मान्यता

शहर चुनें

Follow Us Now