मीठडी में 22 जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्वेटरों का वितरण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मीठडी में 22 जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्वेटरों का वितरण

लाडनूं। भामाशाह कानाराम कड़वासरा, लेखाधिकारी भंवरलाल कड़वासरा व भागूराम के द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मीठड़ी में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर 22 जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्वेटरों का वितरण किया गया। इस अवसर पर भामाशाह कानाराम कड़वासरा ने विद्यार्थियों को विवेकानंद के चरित्र से सीखने एवं उनके आदर्शो को जीवन में उतारने के लिए कहा। उप प्रधानाचार्य हनुमान राम बुरडक ने कड़वासरा परिवार के प्रति आभार जताया। व्याख्याता चंद्रा राम मेहरा ने बताया कि कड़वासरा परिवार ने पूर्व में दो लाख की लागत से विद्यालय में पोल मय दरवाजा का निर्माण करवाया था। इस अवसर पर भींवाराम थालौड़, रामनिवास चैधरी, राजूलाल स्वामी, परमेश्वर लाल, मोहन जाखड़, विजय कुमार सैनी, महेन्द्र पंवार, रामनिवास मेहरा, ओमप्रकाश मीणा, रविप्रकाश शर्मा, उषा कुमारी, नाथू सिंह, बिजेंद्र महला, सरदार सिंह, मंजू वर्मा, अभिषेक शर्मा, सैय्यद मोहम्मद कादिर, सुखदेव दैया, नाथूराम, विकेश, रणजीत सिंह, प्रकाश भदाला एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now